लखनऊ : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से चयनित इन अभ्यर्थियों में 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार शामिल हैं। सभी का चयन आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई…
Day: November 27, 2026
इमरान मसूद पर दामाद शायान मसूद का सियासी वार, बोले- सेल्फ विक्टिमाइजेशन के शिकार हैं; अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान अब सहारनपुर की राजनीति में भी नया मोड़ लेती दिखाई दे रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के सीटों के बंटवारे और 26 सीटों से जुड़े बयान पर उनके दामाद शायान मसूद ने तीखा पलटवार किया है। शायान ने इमरान मसूद को सेल्फ विक्टिमाइजेशन का शिकार बताते हुए कहा कि वह जनता के मुद्दों के बजाय अपने व्यक्तिगत हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। शायान मसूद ने इमरान मसूद के…
सहारनपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी की पत्नी को 7 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, ATS अफसर बनकर 66 लाख की ठगी; 40 लाख रुपये होल्ड
सहारनपुर : साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका अपना लिया है। ताजा मामला सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी से सामने आया है, जहां ठगों ने एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की पत्नी को सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर मानसिक दबाव में रखा। खुद को पुणे एटीएस का अधिकारी बताकर महिला को बैंक खाते की जांच और गंभीर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया गया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में तीन ट्रांजेक्शन के जरिए उनसे कुल 66 लाख रुपये…
सहारनपुर में राकेश टिकैत ने खत्म कराया किसानों का धरना, 7-8 दिसंबर को फिर आंदोलन का ऐलान; बोले- गन्ने का भाव 500 रुपये क्विंटल हो
सहारनपुर : किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर सहारनपुर के मंडलायुक्त कार्यालय पर पिछले दो दिनों से चल रहा प्रदेश स्तरीय धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंडलायुक्त को किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने के बाद धरना खत्म करने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि किसानों की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। गन्ना मूल्य और चीनी मिलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर 7 और 8 दिसंबर को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर दोबारा…
