विजन-2047 में ‘स्वस्थ हरियाणा’ पर फोकस, CM सैनी ने आयुष सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश

#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini,

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने विजन-2047 के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और आयुष सेवाओं का दायरा बढ़ाने पर जोर तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुर्वेद, योग और अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक हरियाणा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ पारंपरिक…

मानेसर में 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, CM सैनी बोले- हरियाली हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी

मानेसर में 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, CM सैनी बोले- हरियाली हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी

मानेसर : हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन मानेसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधारोपण को केवल एक सरकारी कार्यक्रम या औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी हर नागरिक की है…

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हरियाणा में बड़े आयोजन, 35 हजार युवा तिरंगा मैराथन में होंगे शामिल

Major events in Haryana for the 'Har Ghar Tiranga' campaign, 35,000 youth to participate in Tiranga Marathon

चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तहत 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इन आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की…

मिर्जापुर में धर्मांतरण के आरोपी इमरान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क, जिम मामले में बड़ी कार्रवाई

मिर्जापुर में धर्मांतरण के आरोपी इमरान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चर्चित जिम मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। धर्मांतरण, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरे इमरान खान की प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र स्थित करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर मिर्जापुर और प्रयागराज पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने की। मिर्जापुर पुलिस के मुताबिक, इमरान खान पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का आरोप है कि वह जिम की आड़ में…

कासगंज में बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत समेत 87 लोगों पर FIR, संपत्ति विवाद में कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई

Again registered in Kasganj, MP Mala Court, Case regarding a property dispute, BJP MP Farrukhabad Mukesh Rajput,

कासगंज : फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। कासगंज जिले के सहावर थाने में सांसद मुकेश राजपूत समेत 37 नामजद और 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद हुई है। दर्ज मुकदमे में लूटपाट, मारपीट, जबरन कब्जा और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सहावर कस्बे के मोहल्ला अवंती बाई नगर स्थित एक मकान से जुड़ा है। शिकायतकर्ता…

अमेरिकी नागरिक मौलाना मुफ्ती यासिर नदीम के खिलाफ देवबंद में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Murder in Deoband, Saharanpur Crime News

देवबंद : भारतीय-अमेरिकी नागरिक और इस्लामिक स्कॉलर मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम-अल-वाजदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरेंद्र चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने X के जरिए सहारनपुर पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया था। आरोप है कि एक ऑनलाइन क्विज के दौरान मुफ्ती यासिर…