UP Politics News : PDA और PDM ने बिगाड़े INDIA के समीकरण, गठबंधन की बढ़ गई मुश्किलें
Published By Special Desk
UP Politics News : लोकसभा चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश में सिर्फ ‘INDIA’ गठबंधन से एक के बाद एक सभी दल छिटक रहे हैं। यूपी में गठबंधन के साथ केवल सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ही रह गए हैं। यही वजह है कि यूपी में INDIA से छिटकते ये दल गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। जहां PDA के नारे साथ स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी उम्मीदवारी घोषित कर दी है वहीं सपा विधायक पल्ल्वी पटेल PDM न्याय मोर्चा की घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़िए … सपा या कांग्रेस में जा सकते हैं वरुण गांधी, जानिए क्या हो सकती है अगली रणनीति ?
आपको बता दें कि जिस वक्त INDIA गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली कर रहे थे। पूरे देश में विपक्षी दलों की एकजुटता का संदेश दिया जा रहा था। वहीं उत्तर प्रदेश में गठबंधन के दो धड़ों ने अलग होने का एलान कर दिया। PDA का नारा देने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी उम्मीदवारी घोषित की है तो सपा विधायक पल्लवी पटेल ने पिछड़ा, दलित, मुसलमान (PDM) न्याय मोर्चा का एलान कर दिया। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन में केवल सपा और कांग्रेस ही रह गई है। जबकि कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस से जुड़ने वाले पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी को गठबंधन के तहत भदोही सीट दी गई है।
ये भी देखिये … KAIRANA लोकसभा के मुस्लिम ने इक़रा हसन और PRADEEP CHAUDHARY पर बोल दी बड़ी बात
उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों में मुख्य भूमिका निभाने वाली समाजवादी पार्टी के साथ विभिन्न दल एक मंच पर आकर सत्तारूढ़ भाजपा के को हारने का माहौल बना रहे हैं। लेकिन गठबंधन के कुछ ही दिनों में गठबंधन के सभी दलों में बिखराव हो रहा है। गठबंधन होने पर कांग्रेस पार्टी ने अमेठी, रायबरेली व वाराणसी सहित 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारने सहमति बनी हुई है। इस बीच सपा के सिंबल पर विधायक बनीं अपना दल की नेता पल्लवी पटेल के भी बगावती तेवर नजर आने लगे हैं।
ये भी देखिये … BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी
अपना दल नेता पल्ल्वी पटेल ने समजवादी पार्टी पर पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पल्ल्वी पटेल ने अपना दल से फूलपुर, मिर्जापुर, कौशांबी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है। रविवार को पल्लवी पटेल ने AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ मंच साझा किया और पीडीएम न्याय मोर्चा की घोषणा की है।
पल्लवी पटेल की इस घोषणा के बाद सियासी मायने ही बदल गए हैं। वह पिछड़ा, दलित और मुसलमानों की एकजुटता के जरिये नया मोर्चा तैयार करने की ख्वाहिशमंद हैं। इसमें ओवैसी उनके साथ हैं। यह कवायद कितना करिश्मा दिखाएगा, यह तो वक्त बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि विभिन्न दलों के छिटकने से इंडिया गठबंधन की सियासी धार अब कुंद हो सकती है।
ये भी देखिये …
ये भी पढ़िए … यूपी का चुनावी संग्राम : क्या खूटें से बंधी गाय बछड़े के साथ खूंटा उखाड़ पायेगी?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ PDA का राग अलापने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा का साथ छोड़ अपनी पार्टी बना ली है। मौर्य ने रविवार को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के टिकट पर कुशीनगर से खुद चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। सपा गठबंधन में शामिल रहे जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान को उम्मीद थी कि गठबंधन के तहत वह घोसी से मैदान में उतरेंगे, लेकिन सपा ने राजीव राय को प्रत्याशी बना दिया।
ये भी देखिये … मुसलमानों की मौ... इमरान मसूद पर जहर उगल गए बसपा प्रत्याशी
उन्होंने 30 लोकसभा सीट पर लड़ने का एलान किया और अब तक 14 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। इसी तरह पीडीए का नारा देने वाले आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने नगीना से नामांकन कर दिया है। महान दल चुनाव मैदान में नहीं है। दल के अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने सपा-बसपा को समर्थन देने और कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवार का विरोध करने का एलान किया है।