UP Political News

UP Political News : सपा या कांग्रेस में जा सकते हैं वरुण गांधी, जानिए क्या हो सकती है अगली रणनीति ?

UP Political News : सपा या कांग्रेस में जा सकते हैं वरुण गांधी, जानिए क्या हो सकती है अगली रणनीति ?

Published By Special Desk News14Today...

UP Political News : भाजपा ने पीलीभीत लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद वरुण गांधी टिकट काट कर जितिन प्रसाद को दे दिया है। भाजपा से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी की अगली रणनीति क्या है इस पर सबकी नजर टिकी है। जबकि सियासी गलियारों में वरुण गांधी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

क्यास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी सपा या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। किस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे यह कहना जल्दबाजी होगी। सूत्रों के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता वरुण गांधी के संपर्क कर रहे हैं। UP Political News

UP Political News

ये भी पढ़िए …  जानिये कैराना लोकसभा सीट का सियासी इतिहास, हसन और हुकुम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही सियासत

आपको बता दें कि बीजेपी ने रविवार की रात 111 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की पांचवीं सूची जारी की है। बीजेपी की पांचवीं सूची में चौंकाने वाली है। इस सूची में पीलीभीत से मौजूदा सांसद एवं फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है। लंबे समय से वरुण गांधी के टिकट को लेकर चल रही रस्साकशी भी खत्म हो गई।

अब वरुण गांधी क्या निर्णय लेंगे, इस पर सबकी नजर है। क्योंकि नामांकन के लिए सिर्फ कल तक का वक्त है। पीलीभीत में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है। बुधवार नामांकन पत्र जमा करने का आखरी दिन है। अभी तक गठबंधन की ओर से किसी प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है। UP Political News

ये भी देखिये … BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी

बता दें कि पीलीभीत लोकसभा सीट पिछली चार योजनाओं से भाजपा के कब्जे में है। वर्तमान में वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। वरुण गांधी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। उनके बयानों पर खूब चर्चा हुई। हालांकि कुछ समय पूर्व से उनके बयानों में नरमी आई थी, लेकिन तब तक उनके टिकट को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। UP Political News

ये भी देखिये …

रविवार की रात आई सूची में पार्टी ने जितिन प्रसाद के नाम पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। वरुण गांधी किसी ओर पार्टी में जाएंगे। क्योंकि नामांकन के पहले दिन वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने भी नामांकन पत्र खरीदे थे, जो अब चर्चा में हैं। UP Political News

ये भी पढ़िए …  रामायण के राम अरुण गोविल रावण की ससुराल मेरठ से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने टिकट किया फाइनल

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस का ‘हाथ’ पकड़ेंगे या फिर साइकिल की सवारी करेंगे। सपा में जाने की संभावनाएं प्रबल इसलिए भी हो गई हैं कि सपा के पीलीभीत लोकसभा सीट से घोषित प्रत्याशी पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार का गुरुवार को चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था। इसमें वह मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता वरुण गांधी को लेकर काफी भावात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी बड़े नेता हैं।

अगर सपा मुखिया उन्हें पीलीभीत से चुनाव लड़ाना चाहेंगे तो वह बिना किसी से कुछ कहे अपनी दावेदारी छोड़ देंगे। हालांकि बयान वायरल होने के कुछ देर बाद भगवत सरन ने वीडियो में कही जा रही बात से इनकार कर दिया। कहा कि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। UP Political News

ये भी देखिये …  KAIRANA लोकसभा के मुस्लिम ने इक़रा हसन और PRADEEP CHAUDHARY पर बोल दी बड़ी बात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वरुण गांधी अब कांग्रेस में भी जा सकते हैं। कांग्रेस उन्हें अमेठी या फिर रायबरेली सीट से उम्मीदवार बना सकती है। क्योंकि कांग्रेस ने अभी इन दोनों सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हालांकि भाजपा से टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। लेकिन इतना जरूर है कि वरुण गांधी काफी समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। ऐसी भी संभावना है कि वो पीलीभीत सीट से ही निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं। UP Political News

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

Similar Posts