UP Politics : चुनाव के बीच में जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए चौ. मुज़फ्फर अली, संदीप राणा को मिली जिम्मेदारी 

UP Politics

UP Politics : चुनाव के बीच में जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए चौ. मुज़फ्फर अली, संदीप राणा को मिली जिम्मेदारी

Published By Roshan Lal Saini

UP Politics : पहले चरण का लोकसभा चुनाव चरम पर है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 21 जिलाध्यक्षों को हटा दिया है। जिसके चलते सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौ. मुज़फ्फर अली को भी हटाया गया है। मुज़फ्फर अली की जगह पुराने कार्यकर्ता संदीप राणा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लगातार साढ़े चार साल से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे चौधरी मुजफ्फर अली को चुनाव के बीच में हटाने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चौ.मुजफ्फर अली 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद 25 दिसंबर को जिलाध्यक्ष बनाये गए थे।

UP Politics
जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए चौ. मुज़फ्फर अली
ये भी देखिये …  मुसलमानों की मौ... इमरान मसूद पर जहर उगल गए बसपा प्रत्याशी

आपको बता दें कि चौ. मुजफ्फर अली को लोकसभा चुनाव के बीच जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। हालांकि, चौधरी मुजफ्फर अली ने पार्टी कई कार्यक्रम सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि काफी समय जिलाध्यक्ष बदले जाने की प्रक्रिया चल रही थी। चौधरी मुजफ्फर अली को पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। UP Politics

ये भी पढ़िए …  सपा या कांग्रेस में जा सकते हैं वरुण गांधी, जानिए क्या हो सकती है अगली रणनीति ?

वहीं राजनितिक विशेलषकों का कहना है कि चौ. मुज़फ्फर अली के जिलाध्यक्ष बनाये जाने बाद से कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ने की बजाये घटा है। 2022 के विधानसभा चुनाव और निकाय चुनाव में आये नतीजे इस बात के प्रमाण हैं। मुज़फ्फर अली के लम्बे समय तक लगातार जिलाध्यक्ष रहने से आपसी तकरार भी होती रही है। शायद यही वजह है कि मुज़फ्फर अली को लोकसभा चुनाव के बीच में ही जिलाध्यक्ष पद से हटाना पड़ा है। UP Politics

ये भी देखिये …  अपनी बार-बार हार को लेकर बड़ी बात बोल गए इमरान मसूद
UP Politics
प्रियंका गांधी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप राणा
ये भी पढ़िए …  यूपी का चुनावी संग्राम : क्या खूटें से बंधी गाय बछड़े के साथ खूंटा उखाड़ पायेगी?

कांग्रेस हाईकमान ने मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव बेहड़ा संदल सिंह निवासी संदीप राणा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप राणा पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके ताऊ महावीर सिंह राणा एमएलसी, 1985 में हरिद्वार व देवबंद से 1989 में विधायक रह चुके हैं। 39 वर्षीय संदीप राणा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस हाईकमान ने संदीप राणा पर लोकसभा चुनाव के पीक टाइम पर भरोसा जताया है। UP Politics

ये भी देखिये … BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी

जनपद सहारनपुर में कांग्रेस पार्टी से जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर संदीप राणा ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस वह खरा उतरेंगे। पार्टी ने मुझे चुनाव के बीच बड़ी जिम्मेदारी दी है। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे काजी इमरान मसूद भारी मतों से जीतकर लोकसभा पहुंचेंगे। UP Politics

ये भी पढ़िए …   सहारनपुर में सबसे अमीर है बसपा के माज़िद अली, बीजेपी के राघव और कांग्रेस के इमरान मसूद करोड़पति

WWW.NEWS14TODAY.COM

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts