New CM Haryana : नायब सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, थोड़ी देर में लेंगे सीएम पद की शपथ
Published By Roshan Lal Saini
New CM Haryana : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में बड़ा खेला हो गया है। बीजेपी ने जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर से इस्तीफा ले लिया है वहीं कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। नायब सैनी शाम 5 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले नायब सैनी ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर बहुमत के साथ सरकार बनाने की पेशकश की है। हालांकि पार्टी हाईकमान के इस फैसले से हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज नाराज नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़िए … सरकार से वफादारी का इनाम पाने वालों की लंबी फेहरिश्त, कलकत्ता हाईकोर्ट के जज भाजपा में हुए शामिल
आपको बता दें कि हरियाणा में भाजपा ने ऐसा दांव चला है जिससे हर कोई हैरान है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग कार्ड खेल दिया है। जिसके चलते भाजपा ने कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बना दिया है। ख़ास बात ये है कि हरियाणा में ऐसा पहली बार हुआ जब महज पांच घंटो में इतना बड़ा सियासी फेरबदल हुआ है। New CM Haryana
इन पांच घंटों में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया तो वहीं मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। पर्यवेक्षकों के साथ हुई बैठक के बाद गृह मंत्री अनिल विज नाराज नजर आये। हैरत की बात तो ये है पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए नया नाम लाकर सबको चौंकने के लिए मजबूर कर दिया। New CM Haryana
ये भी देखिये … मोदी के हमशक्ल ने बोल दी नरेंद्र मोदी पर बड़ी बात
ये भी पढ़िए … भारत में नागरिकता संशोधन कानून की घोषणा, आज रात से लागू होगा CAA
गौरतलब है कि हरियाणा में लगभग साढ़े चार साल पहले जजपा के गठबंधन से बनी भाजपा सरकार भंग हो गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर समेत सम्पूर्ण मंत्रिमंडल ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद हरियाणा में भाजपा की नई सरकार बनने जा रही है। हरियाणा मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नाम पर सीएम पद की मुहर लग गई है। शाम पांच नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि इससे पहले बताया जा रहा था कि मनोहर लाल खटटर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। New CM Haryana
गौरतलब है कि मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री के लिए चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें पर्यवेक्षकों के सामने खट्टर सरकार में गृह मंत्री अनिल विज नाराज दिखाई दिए। जिसके चलते वे बैठक को बीच में छोड़कर ही निकल गए। New CM Haryana