LS Result 2024 : पश्चिमी यूपी पर भाजपा कार्यालय के साथ गठबंधन के बावजूद आधा दर्जन सीटें हारने, विशेष रूप से मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान ने संगीत सोम पर खुलकर सपा के प्रत्याशी को चुनाव लड़ने का आरोप लगाया और उनको पार्टी का जयचंद बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सीधे तौर पर किसी का नाम ना लेते हुए पार्टी के अंदर भितरघात का आरोप लगाया है।
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे जयंत चौधरी, शपथ ग्रहण के लिए आया बुलावा, 10 साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में हो रही चैधरी परिवार की वापसी
दरअसल चुनाव से पहले ही संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया था। भारतीय जनता पार्टी का रालोद से गठबंधन होने के बावजूद सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर और नगीना जैसी महत्वपूर्ण सीटों का हार जाना और भाजपा की अपनी सीट बिजनौर और बागपत बिहार से चले जाना।
ये भी देखिए … HARYANA की जनता बोली माहौल अच्छा नहीं है, देखिये GROUND रिपोर्टिंग अंकुर सैनी के साथ
भाजपा के बड़े नुकसान की ओर इंगित करता है। यही कारण है कि भाजपा में नेताओं का भीतरघात अब बाहर आने लगा है। भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के खासकर जाट नेताओं को इसका बड़ा नुकसान हुआ है। चर्चा तो यहां तक है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भी इस भीतरवाद के विवाद कुर्बानी देनी पड़ सकती है।
सहारनपुर मंडल में हुआ भाजपा का सफाया, कई मंत्रियो पर गाज गिरना तय
बहरहाल कुछ भी हो भारतीय जनता पार्टी के जाट नेताओं की इस लड़ाई में कहीं ना कहीं राष्ट्रीय लोकदल को भाजपा के साथ गठबंधन का अच्छा खासा लाभ हुआ है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व के साथ लोकसभा की दो सीटें जीतना भारतीय जनता पार्टी के लिए नुकसानदायक और रालोद के लिए फायदेमंद साबित हुआ है।