Modi Sarkar Part 3

Modi Sarkar Part 3 : मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे जयंत चौधरी, शपथ ग्रहण के लिए आया बुलावा, 10 साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में हो रही चैधरी परिवार की वापसी 

Modi Sarkar Part 3 : रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को मोदी सरकार पार्ट 3.0 का हिस्सा बनने का मौका मिलने जा रहा है। भाजपा हाईकमान की ओर से जयंत चौधरी को शपथ ग्रहण के लिए बुलावा आ गया है। जिसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। 10 साल बाद चौधरी परिवार को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जाने का मौका दस साल बाद मिलने जा रहा है। 2014 से पहले मनमोहन सरकार में चौधरी अजित सिंह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के पद पर थे।

Modi Sarkar Part 3
फोटो – सोशल मिडिया

आपको बता दें कि भाजपा से गठबंधन के दौरान NDA की सरकार बनने पर रालोद को जहां दो सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी थी वहीं एक मंत्री पत्र देने की बात तय हुई थी। लेकिन पुराने संसद भवन में हुई NDA की बैठक में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह तीसरी पंक्ति में बैठे दिखाई दिए तो विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सवाल उठाना शुरू कर दिया था। विपक्ष का कहना था कि रालोद को अब मंत्रीमंडल में शामिल करना मुश्किल लग रहा है। जिसके बाद NDA ने जयंत चौधरी को शपथ ग्रहण का बुलावा देकर विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया है।

राष्ट्रीय लोकदल के बड़े नेताओं के मुताबिक़ शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिन शनिवार को चौधरी जयंत सिंह के पास बुलावा आ गया है। उनको मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि जयंत चौधरी को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा या राज्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। जबकि रालोद समर्थकों में इस बात की ख़ुशी जरूर देखि जा रही है कि चौधरी परिवार की तीसरी पीढ़ी भी केंद्रीय मंत्री मंडल का हिस्सा बनने जा रही है। एनडीए सरकार में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का मंत्री बनना तय हो गया है। इस तरह चौधरी परिवार दस साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिखाई देगा। जयंत के मंत्री बनने से बागपत के साथ ही  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़िए …  सहारनपुर मंडल में हुआ भाजपा का सफाया, कई मंत्रियो पर गाज गिरना तय

दरअसल चौधरी अजित सिंह वर्ष 2009 में भाजपा के साथ चुनाव लडक़र सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2011 में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया था। जिसके चलते तत्कालीन मनमोहन सरकार में चौधरी अजित सिंह को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था। अजित सिंह 2014 में चुनाव होने तक केंद्रीय मंत्री पद पर बने रहे। जानकारों के मताबिक अजित सिंह के पैरोकारी करने पर ही चुनाव से पहले जाटों को केंद्र में आरक्षण दिया गया था।रालोद को मंत्री पद मिलने पर सबसे ज्यादा फायदा जनपद बागपत को होने वाला है। क्योंकि जनपद बागपत जयंत चौधरी का गृह जनपद है। यहां के सहारे ही अन्य जगह बजट भेजा जाता है। ऐसे में जयंत के मंत्री बनने से बागपत में विकास कार्य बेहतर हो सकते हैं। इससे केवल बागपत ही नहीं, बल्कि पश्चिम यूपी के अन्य जिलों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़िए … बसपा ने लोकसभा प्रत्याशी माजिद अली पार्टी से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के अलावा भाजपा का सहयोग करने के आरोप 

Similar Posts