Lost Husband Found After Ten Years : अस्पताल के बाहर मिला 10 साल पहले खोया हुआ पति, फफक-फफक कर रोने लगी पत्नी
Published By Roshan Lal Saini
Lost Husband Found After Ten Years बलिया : एक ओर जहां डिजिटल इंडिया की कुछ आधुनिक पत्नियां अच्छे खासे पतियों और बच्चों को छोड़कर तलाक ले रहीं हैं वहीं बलिया की जानकी देवी ऐसी महिलाओं के लिए अनोखी मिशाल बनी हैं। 10 साल पहले लापता हुए पति को अस्पताल के बाहर पाकर न सिर्फ उसको पहचान लिया बल्कि फफक-फफक कर रोने लगी। ख़ास बात ये है कि जानकी का खोया हुआ पति मानसिक रूप से बीमार है और वह दर दर भटक रहा था। उसके तन पर पुरे कपडे भी नहीं थे। चेहरा बड़े लम्बे बालों से ढका हुआ था। बावजूद इसके जानकी देवी ने अपने खोये पति को सालों बाद पहचान लिया। फोन कर अपने बेटे से नया कुर्ता मंगवाया और अपने घर ले गई।
ये भी देखिये…
वीडियो में देखिये खोये पति को पाकर कैसे रो पड़ी जानकी देवी
आपको बता दें कि जानकी देवी की यह कहानी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। यही वजह है कि 10 साल बाद मिले पति के प्रति उनका प्यार इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। कलयुग के इस दौर में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो परिजन के गंभीर बीमार होने पर साथ छोड़ देते हैं। लेकिन जानकी देवी अपने मानसिक रूप से बीमार पति को पाकर भगवान् का शुक्रिया कर रही हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में खोये पति के मिलने की ख़ुशी और उसके प्रति जानकी का प्यार साफ़ देखा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक़ बलिया के गाँव देवकली निवासी 45 वर्षीय मोतीचंद वर्मा का विवाह करीब 21 साल पहले जानकी देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद मोतीचंद और जानकी के तीन बेटे हुए। लेकिन कुछ दिन बाद मोतीचंद मानसिक रूप से बीमार हो गए। जिसके चलते मोतीचंद वर्मा घूमते हुए घर से दूर चले गए और घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने मोतीचंद को महीनों तक तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक हार कर जानकी और परिजन अपने घर बैठ गए। Lost Husband Found After Ten Years
दो दिन पहले जानकी देवी बलिया के जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए पहुंची। जहां अस्पताल के बाहर अचानक उसकी नजर जमीन पर बैठे एक शख्स के पर पड़ गई। जानकी ने एक क्षण रुक कर देखा तो उसने घोर से देखा तो उसकी आँखे छलक आई। जानकी ने अपने खोये पति को पहचान लिया और शख्स के पास बैठ गई। जानकी ने पहले तो उसके चेहरे पर बिखरे लम्बे बालों को हटाया और उसके बाद पहचानते ही फफक फफक कर रोने लगी। उसका चेहरा बड़े बड़े बालों से ढका हुआ था और तन पर पुरे कपडे भी नहीं थे। जानकी देवी सालों बाद मिले अपने पति के पास बैठ कर उसके शरीर को कपड़ों से ढकती है। इसके बाद वह उसके सिर के बालों को सही करती है और सिर में से जुएं निकालते हुए बेटे को फोन कर उसके पापा के मिलने की खबर देती है। Lost Husband Found After Ten Years
जानकी देवी अपने घर बेटे को फोन कर बताया कि “तुम्हारे पापा मिल गए है जल्दी से घर से कुर्ता ले आओ, इसके बाद बेटा उसके लिए कुर्ता लेकर पहुंचता है। हालांकि पहले तो बेटे को इस बात का यकीन ही नहीं होता, लेकिन मां का विश्वास और फफक फफक कर रोने आवाज सुनकर मान जाता है। जानकी देवी के पति पिछले 10 साल पहले कहां चले गए थे। इसकी जानकारी अभी तक नहीं पता चल पाई है। वीडियो में जानकी को पति के पास रट हुए देखा जा रहा है। मोतीचंद वर्मा मानसिक रूप से बीमार है। उसके सिर के बाल और चेहरे पर दाढ़ी काफी बढ़ी हुई है। वहीं अपनी पत्नी को देखते ही मोतीचंद की आंखों में भी आंसू छलक आये। जानकी कुछ देर मोती चंद को निहारती रही और उसके बाद गले लग कर रो पड़ी। पति पत्नी के मिलाप को देख कर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जब लोगों को पता चला कि जानकी देवी का पति 10 साल बाद इस हालत में मिला है तो हर कोई उसके प्यार की सराहना कर रहा है। Lost Husband Found After Ten Years
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी घायल, एक फरार, पुलिस कर्मी भी हुआ घायल