Uttrakhand News : रविवार सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में गांधी सरोवर के पास एक भयानक हिमस्खलन हुआ। यह घटना उस समय हुई जब सैकड़ों श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर रहे थे। घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है। गांधी सरोवर के ऊपर से बर्फ का एक विशाल ढेर अचानक टूट गया और तेज़ी से नीचे की ओर गिरने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। कुछ लोग डर के मारे चिल्लाने लगे, जबकि कुछ ने सुरक्षित जगहों की ओर भागना शुरू कर दिया। हालांकि, गनीमत रही कि हिमस्खलन मंदिर तक नहीं पहुंचा और किसी भी श्रद्धालु या तीर्थयात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति मलबे के नीचे न फंसा हो। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे मौसम के पूर्वानुमान पर ध्यान दें और हिमस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें। Kedarnath Avalanche
यह घटना उन खतरों की याद दिलाती है जो पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय हो सकते हैं।
यात्रियों को सलाह:
- यदि आप पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान पर ध्यान दें और उचित सावधानी बरतें।
- हिमस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें और यदि आप किसी ऐसे क्षेत्र में हैं जहां हिमस्खलन का खतरा है, तो तुरंत सुरक्षित जगह पर जाएं।
- आपातकालीन संपर्कों की जानकारी अपने पास रखें और यदि आवश्यक हो तो तुरंत मदद लें। Kedarnath Avalanche
सहारनपुर परिवहन निगम ने 25 दिन में किया रिकॉर्ड राजस्व, 19 रीजन को पछाड़कर प्रदेश में टॉप पर!