हरियाणा : भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सोनल जिले के थाना कसौली में एक महिला ने नामजद तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने नौकरी के नाम पर मोहन लाल और रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हिमाचल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि हरियाणा के एक जनपद की रहने वाली महिला ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर नौकरी लगवाने नाम दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने यहां महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म किया। साथ ही दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि उन्होंने मेरे अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाये हुए हैं।
पीड़िता ने थाना कसौली में तहरीर देते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल ने उसको पंचकूला बुलाया था। जहां दोनों ने धमकी देते हुए उसको झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन बिना किसी सबूत और गवाह के वो बच निकली। लेकिन दोनों लोग उसे लगातार धमकियां देते रहे। जिसके चलते पीड़िता ने इसकी शिकायत कसौली थाने में की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। Haryana News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...