बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, हमलावरों ने पहले रेकी की और फिर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर – Bareilly News

Firing at Disha Patni's house in Bareilly, Attackers first did a recce and then fired bullets, Attackers seen in CCTV footage

बरेली : बरेली में शुक्रवार को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने नौ राउंड फायरिंग की। घर पर छर्रे के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कुख्यात अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा ने घटना की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर नौ राउंड…

अवैध खनन के लिए पुलिस कर रही है वसूली, खनन माफिया से मिलीभगत का वीडियो आया सामने – Saharanpur News

Illegal mining in Saharanpur

सहारनपुर : एक ओर जहाँ ज़िलाधिकारी मनीष बंसल अवैध खनन रोकने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भ्रष्ट पुलिस अधिकारी न सिर्फ़ ज़िलाधिकारी के दावों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं, बल्कि खनन माफिया से सांठगांठ करके अवैध खनन में खुलेआम मदद भी कर रहे हैं। इसके लिए पुलिसकर्मी बाक़ायदा सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश दिए हैं। वीडियो 5 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें सफ़ेद…

विदेश भेजने के नाम पर पांच युवकों से 25 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों की तलाश में पुलिस

Froud For Foreign Job

सहारनपुर : सहारनपुर में इन दिनों विदेश जाने की होड़ मची हुई है। युवाओं की जिद के आगे जहां उनके माता-पिता लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं, वहीं विदेश जाने के नाम पर ठगी का शिकार भी हो रहे हैं। ताजा मामला थाना तीतरों क्षेत्र का है, जहां एक ही गांव के रहने वाले पांच युवक जालसाजों का शिकार हो गए हैं। पीड़ित युवकों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये की ठगी की गई…

बुजुर्ग शिक्षक ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, वीडियो वायरल होने पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज – Saharanpur News

Rape With Doctor In Kanpur

सहारनपुर : सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर कस्बे में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां सेवानिवृत्त शिक्षक ने 11 साल की बच्ची के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। बुजुर्ग व्यक्ति बच्ची को गोद में उठाकर आटा चक्की के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची खुद को बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई और शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को रंगे हाथों…

71 साल के पति ने 65 साल की पत्नी को दिया तलाक, 50 साल की शादी के बाद तलाक से ब्रेकअप, राजधानी में चर्चा का विषय बनी कहानी – Lucknow News

Divorced after 50 Years

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से तलाक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक बुजुर्ग दंपत्ति ने शादी के 50 साल बाद एक-दूसरे को तलाक दे दिया। गुरुप्रसाद और रामदेई की शादी 1975 में हुई थी। मामूली बात पर अनबन के बाद, दोनों 1990 से अलग रह रहे थे। बुजुर्ग दंपत्ति का यह मामला 2009 से पारिवारिक न्यायालय में चल रहा था। बता दें कि वैवाहिक जीवन में झगड़े, मनमुटाव और कलह हमेशा बनी रहती है। कई बार विवाद बढ़ने पर बात तलाक तक पहुँच…

‘मेरी शादी मेरे प्रेमी से करा दो, वरना मैं मर जाऊँगी’, यह कहते हुए युवती ने खाया ज़हर, शादी के लिए राजी, परिवार वाले संबंध बनाने के विरोध में – Saharanpur News

Police became witness to the marriage and police station became the wedding hall

सहारनपुर : प्रेम-प्रसंग के चलते बुधवार शाम एक युवती ने ज़हर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ इलाज से उसकी जान बच गई। लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी करने पर अड़ी रही। इसके बावजूद, परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने मध्यस्थता कर दोनों पक्षों को समझाकर लड़का-लड़की की शादी करवा दी। हालाँकि, लड़की के परिवार वालों ने शादी के बाद उससे संबंध बनाने से इनकार कर दिया। बता दें कि शहर…

त्रिवेणी चीनी मिल के कोजेन प्लांट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख – Deoband Triveni Sugar Mill

रामपुर मनिहारन से दमकल की गाड़ियाँ बुलाई गईं।

देवबंद : देवबंद स्थित त्रिवेणी चीनी मिल में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मिल के कोजेन पावर प्लांट में भीषण आग लग गई। आग तब लगी जब बिजली बनाने में इस्तेमाल होने वाली खोई से अचानक धुआँ निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। कर्मचारियों ने खोई से धुआँ निकलता देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। यूनिट उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे…

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, हरियाणा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आया पानी, आवाजाही बंद

Yamuna river above danger mark

सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में पिछले 30 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में क्षमता से ज़्यादा पानी जमा हो गया था, इसलिए सोमवार सुबह 3 लाख 29 हज़ार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है। जिससे थाना गंगोह क्षेत्र के लखनौती में यमुना का पानी हरियाणा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आ गया है। रास्ता…

रक्तदान शिविर में 101 रक्तदाताओ ने किया रक्तदान, 200 से अधिक रक्तदाताओ को FBD ट्रस्ट ने किया सम्मानित – Saharanpur News

Saharanpur News

सहारनपुर : फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट और होटल रॉयल रेजीडेंसी, सहारनपुर द्वारा संयुक्त रूप से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर संयोजक विनीत रामपाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में 150 रक्तदाताओ ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमे से कुछ स्वास्थ्य कारणों एव जनपद में पूरा दिन भारी वर्षा के चलते रक्तदान नही कर सके। इस रक्तदान शिविर में महिलाओ एवं युवाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके फलस्वरूप कुल 101 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र)…

सेवानिवृत्त कुलपति को 12 दिनों तक डिजिटली गिरफ्तार रखा गया, जालसाज़ों ने 1.47 करोड़ रुपये ठगे, शिकायत के बाद साइबर अपराधी गिरफ्तार

Retired Vice Chancellor was digitally arrested for 12 days, fraudsters cheated him of Rs 1.47 crore

देहरादून : महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कुलपति को डिजिटली गिरफ्तार कर 1.47 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून पुलिस ने साइबर अपराधी को हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित कुलपति को न केवल व्हाट्सएप कॉल के ज़रिए 12 दिनों तक डिजिटली गिरफ्तार रखा, बल्कि उन्हें धमकाकर 1 करोड़ 47 लाख रुपये भी ठग लिए। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस के साइबर अपराध विभाग के नाम पर व्हाट्सएप कॉल पर पीड़ित सेवानिवृत्त कुलपति…