गौचर, 15 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद को करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक की 604 विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास किया। जिसमें 97 करोड लागत़ की 260 योजनाओं का लोकार्पण तथा 303 करोड़ की 344 योजनाओं का शिलानयास शामिल है। मुख्यमंत्री वीरवार को गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा’ महोत्सव में भाग ले रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मातृशक्ति…
Category: उत्तराखंड
राज्यसभा चुनाव – भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन
देहरादून, 15 फरवरी। उत्तराखंड में राज्यसभा निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा समस्त कैबिनेट मंत्री एवं विधायक भी मौजूद रहे। नोट: अगर…
गडकरी व धामी ने दी हरिद्वार को बड़ी सौगात
हरिद्वार, 13 फरवरी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पावन धाम के निकट आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर गडकरी और धामी ने तीन किलोमीटर लंबे दूधाधारी एलिवेटेड फ्लाई ओवर का लोकार्पण तथा श्यामपुर रेलवे फाटक के निकट वैली ब्रिज के साथ 04 लेन चौड़ीकरण एवं काॅजवे के निर्माण का शिलान्यास सहित 4750 करोड़ रूपये की लागत के 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने इस अवसर…
गडकरी व धामी ने लिया देव संस्कृति विश्वविद्यालय के व्याख्यानमाला कार्यक्रम में हिस्सा
हरिद्वार, 13 फरवरी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित व्याख्यान माला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। व्याख्यान माला का मुख्य विषय ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ रहा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मेरी एक बार पुनः गायत्री परिवार का हिस्सा बनने के लिए हरिद्वार आने की प्रबल इच्छा थी। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप सभी से यहां दोबारा जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य…
2121 किमी लंबी सड़कें हुई मुकम्मल – मंत्री
चंडीगढ़, 13 फरवरी। पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक 2121 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण कार्य मुकम्मल कर लिए गए हैं और इन कार्यों के दौरान अपनाई गई पारदर्शी बोली प्रक्रिया के कारण कुल 21 प्रतिशत की बचत हुई है। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने यहां दी। मंत्री सर्दी और धुंध के मौसम के कारण बंद किए गए सड़क निर्माण के कार्यों को 15 फरवरी से शुरू करने के मद्देनजर यहां बुलाई गई विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।…
‘मोदी सरकार की गारंटी’ से खादी बनी ‘ग्लोबल ब्रांड’ – केवीआईसी अध्यक्ष
देहरादून, 13 फरवरी। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अध्यक्ष मनोज कुमार ने देहरादून में राज्य स्तरीय पीएमईजीपी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के ग्रामीण कारीगरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत अभियान’ से जोड़ने के लिए ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत 700 मशीनरी और टूलकिट का वितरण भी किया। राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी में बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल व जम्मू-कश्मीर के करीब 72 स्टॉल लगे हैं,…
मतदाता जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों के लिए विस्तृत कैलेंडर जारी
देहरादून, 13 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया तंत्र को मजबूत किए जाने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि आगामी चुनाव में सोशल मीडिया का विशेष महत्व है सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार का व्यापक साधन है जिसे मतदाता जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत सोशल मीडिया…
गडकरी ने किया 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास
टनकपुर, 13 फरवरी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टनकपुर में 2217 करोड़ की कुल 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से न केवल सड़कों और राजमार्गों का काम चल रहा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 87 विस्तार पर दीवारों का भी निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिले में सरयू और गोमदी नदी पर दो पुलों की मरम्मत का कार्य…
धामी ने दी हरिद्वार जिले को करोड़ों रुपए की सौगात
हरिद्वार, 12 फरवरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ऋषिकुल मैदान में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए जनपद के लिए 1168 करोड़ रूपये की लागत के 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि वनभूलपुरा अतिक्रमण वाले स्थल पर पुलिस और अन्य संस्थान खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के शहरी इलाके के सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए जर्मन बैंक की मदद से 523 करोड़ की स्वीकृत परियोजना, ग्रामीण…
शौर्य, साहस और शालीनता के प्रतीक थे जनरल रावत: रक्षा मंत्री
देहरादून, 12 फरवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में नंदा की चौकी स्थित द टोंस ब्रिज स्कूल में देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सेनानियों की भूमि है और इसे वीर भूमि कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य मेरे हृदय के बेहद करीब है और यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देखकर मेरा मन बहुत प्रफुल्लित होता है,…
