उत्तराखंड में हुआ 55.89 फीसदी मतदान

देहरादून, 20 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा प्राप्त हो जायेगा।  अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत, गढ़वाल लोक सभा सीट पर 50.84 प्रतिशत, हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.50 प्रतिशत नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर 61.35 और टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत…

मतदान के दिन खुले रहेंगे उत्तराखंड में अस्पताल

देहरादून, 18 अप्रैल। उत्तराखंड की पांच लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जनता और मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान के दिन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुले रखने का फैसला किया है। विभाग ने इस तरह की सभी अस्पतालों और मेडिकल कालेज को इस तरह की व्यवस्था करने के लिए कहा है कि मरीजों और जनता को कोई असुविधा भी न हो और डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मतदान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित…

पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

देहरादून, 18 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य में सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं। अभी तक 09 हजार 500 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंच चुकी हैं, आज शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंच जायेंगी। राज्य में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07ः00 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होना है। मतदान प्रारंभ होने से पहले सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा मॉक पोल की कार्यवाही की जायेगी। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान प्रारंभ करने की सूचना…

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

चंडीगढ़, 17 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य में 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। राज्य में बुधवार को शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानि 17 अप्रैल को सायं 05ः00 बजे के बाद से समाचार पत्रों में कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, कोई अन्य संगठन या व्यक्ति को कोई भी विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व राज्य अथवा जिला…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा

देहरादून, 17 अप्रैल।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान के लिए प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/ फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान के लिए मतदान ड्यूटी में…

लोकसभा चुनाव – अब तक 16 करोड़ रुपए जब्त

देहरादून, 16 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत  16 मार्च से अभी तक कुल 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। जिसमें से 05 करोड़ 70 लाख कैश,  एनडीपीएस और नारकोटिक्स के तहत 03 करोड़ 99 लाख, 02 करोड़ 93 लाख मूल्य की शराब और  03 करोड़ 26 लाख मूल्य की सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई है। यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने बताया कि हरिद्वार…

लोकसभा चुनाव – सभी जिलों में फ्लाइंग स्क्वायड तैनात

देहरादून, 15 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखंड में 11729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।  उन्होंने कहा कि मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। मतदान दिवस से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारम्भ…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान को लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश

देहरादून, 15 अप्रैल उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मतदान को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर, पोलिंग और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने तक के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न जानकारियां साझा की। सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन…

सचिवालय कर्मियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

देहरादून, 14 अप्रेल। उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड एवं सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब की तत्वावधान में आज सचिवालय एटीएम चौक से घंटाघर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । जो की परेड ग्राउंड पुलिस मुख्यालय होते हुए सचिवालय में समाप्त हुई। इस आयोजन में सचिवालय परिवार एवं उनके  परिजनों ने लगभग 200 की संख्या प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रैली को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉक्टर बीवी आरसी पुरुषोत्तम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब की अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी…

दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथों पर मिलेगी विभिन्न सुविधाएं

देहरादून, 14 अप्रेल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। इन सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली के लिए अनुरोध किया गया है। 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की…