देहरादून, 24 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएस ने आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया अत्यन्त सरल बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को प्रमाण पत्र के लिए इधर उधर न भटकना पड़े। मुख्य सचिव ने रतूड़ी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, केंद्र सराकर सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्कूल में दाखिला लेने, विधवा पेंशन प्राप्त करने, जीवन बीमा की राशि प्राप्त करने आदि के लिए…
Category: उत्तराखंड
SARRA को लेकर विभागों में तालमेल बढ़ाने पर सरकार का जोर
देहरादून 24 जून। उत्तराखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (SARRA) उत्तराखंड की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति (SLEC) की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि SARRA के गठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों को समिति से स्वीकृत कराने से पूर्व सभी संबंधित विभागों को इसके प्रस्ताव भेज कर विभागों से टिप्पणियां ले ली जाएं।अपर…
कांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिले – स्वरूप
देहरादून, 22 जून। आगामी मानसून सीजन तथा कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में विभिन्न जनपदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को वर्चुअल बैठक में आनंद स्वरूप ने मानसून सीजन और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सभी जनपदों से उनके स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने हरिद्वार जिले से जल्द कार्ययोजना…
सीएम ने नेपाल के टूरिज्म कारोबारियों से की भेंट
देहरादून, 22 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद्म विक्रम सिंह के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नेपाल में संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे रिश्ते जुड़े हैं। उत्तराखंड एवं नेपाल के पर्यटन व्यवसायी आपस में मिलकर पर्यटन व्यवसाय को नये आयाम देने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन को आर्थिकी का आधार बताते हुए इस दिशा में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड…
अफसरों को सीमांत क्षेत्र वासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश
देहरादून, 20 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आयुक्त कुमांऊ, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के साथ सेना, आई.टी.बी.पी. तथा बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ सीमांत क्षेत्र विकास से जुड़े विषयों के साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा सीमांत क्षेत्र विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारे सीमान्त क्षेत्रवासी भी हमारी सीमाओं के प्रहरी है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को…
योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है – मुख्यमंत्री
देहरादून, 20 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है जो मनुष्य की मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक…
दिव्यांगों फरियादियों तक खुद पहुंचती हैं मुख्य सचिव
देहरादून, 19 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव कार्यालय में उनसे मिलने आए दिव्यांग फरियादियों की सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर पर विशेष व्यवस्था की है। अब दिव्यांगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य सचिव से मिलने मुख्य सचिव कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर जाने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य सचिव स्वयं दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का संज्ञान लेती है। उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजनों के साथ ही आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए…
बुलेट कैमरा जैसे गैजेट्स से खनन पर निगरानी रखेगा उत्तराखंड
देहरादून, 18 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में अवैध खनन पर सख्त निगरानी तथा वैध खनन से राजस्व बढ़ाने के लिए एमडीटीएसएस (माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड सर्विलेन्स सिस्टम ) को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधमसिंह नगर के 40 चेक गेट पर लगाने के लगभग 93 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को सचिवालय में खनन विभाग की आज की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में सहमति दी है। एमडीटीएसएस को देहरादून के 8 चेक गेट, हरिद्वार के 13 चेक गेट, नैनीताल के 10 चेक गेट तथा उधमसिंह…
मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने सड़क किनारे बनाई चाय
नैनीताल। नैनीताल के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मॉर्निंग वॉक के दौरान दुकान पर चाय बनाते देख हैरान रह गए। उन्होंने अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय वाले की हेल्प की। नैनीताल दौरे पर ये नजारा आज सुबह देखने को मिला। शहर के दौरे पर आए धामी मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास भी पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान कुछ समस्याएं सामने आई तो उन्होंने तुरंत अफसरों को जरूरी हिदायत दी। इसके बाद मुख्यमंत्री बीपी पांडेय अस्पताल पहुंच गए और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मरीजों से…
कैंची धाम में जुटी रिकॉर्ड भीड़ के मैनेजमेंट से सरकार खुश
देहरादून, 17 जून। कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के 60वें जन्मोत्सव के सफल संचालन से सरकार ने सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संदेश दिया है। महोत्सव में पहली बार रिकॉर्ड ढ़ाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने पर सरकार ने ठोस प्रबंधन की नजीर पेश की है। खासकर दर्शन से लेकर श्रद्धालुओं से जुड़ी हर सुविधा और व्यवस्था का देश-दुनिया में देवभूमि के प्रति सुगम यात्रा का संदेश गया है। इस साल बाबा नीब करौरी के जन्ममहोत्सव पर आयोजित कैंचीधाम महोत्सव ने श्रद्धालुओं की दर्शन को जुटी भीड़ से…
