देहरादून, 4 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमांऊ मंडल में एक- एक एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी तकनीकी संस्थानों से पास आउट होने वाले छात्रों को अधिक से अधिक कैम्पस प्लेसमेंट मिले। औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकता के अनुरूप तकनीकी संस्थानों में आधुनिक कोर्स और आधुनिक उपकरणों की समुचित व्यवस्था की जाए। तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त वाले युवाओं को कितने प्रतिशत…
Category: उत्तराखंड
माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए धामी
ऋषिकेश, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को वीरभद्र मंदिर मार्ग (ऋषिकेश) में भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित “माधव सेवा विश्राम सदन“ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा की योग नगरी ऋषिकेश में एम्स के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र भी है। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोग भी ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए आते हैं। माधव सेवा विश्राम सदन को मानव सेवा का माध्यम बताते हुए उन्होंने भाऊराव देवरस सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना…
स्टेट प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की सीएम से भेंट
देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फंड की धनराशि बढ़ाने का अग्रह किया। जिससे प्रदेश के पत्रकारों का उचित पेंशन भी मिल सके। उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को बताया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब…
D.L. अप्लाई के Slot में दिक्कत पर एक्शन मोड में धामी
देहरादून, 2 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लाइसेंस के लिए आवेदन करने और स्लॉट मिलने में लोगों को परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने इस सिलसिले नें आरटीओ ऑफिस के आस-पास कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर जन सुविधाओं से जुड़े कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पिछले तीन सालों में किये गये 10 महत्वपूर्ण कार्यों और जुलाई 2026 तक विभागों को 10-10 कौन…
बिजली उत्पादन दोगुना बढ़ाने में जुटे अमला – सीएम
देहरादून, 2 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 5 साल में प्रदेश में विद्युत उत्पादन दुगुना करने के लिए तीनों निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल को समन्वय के साथ कार्य करें। तीनों निगमों को समयबद्धता के साथ परियोजनाओं को पूर्ण करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड…
सीएम धामी ने लिया गुड गवर्नेंस पर अफसरों से अपडेट
देहरादून, 1 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं गुड गवर्नेंस की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें की उनकी विभागीय वेबसाइट अपडेट हो। बैठक में बताया गया कि अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 886 सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से दी जा रही हैं। ऑनलाइन माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्धता के साथ 93 प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा…
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने की सीएम से भेंट
देहरादून, 1 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड में भू-कानून, मूल निवास एवं राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री रामलाल खण्डूरी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती सहित अन्य मौजूद रहे। नोट: अगर…
जन शिकायतों पर सीरियस सीएम ने अफसरों को दी नसीहत
देहरादून, 30 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन शिकायतों के लेवल पर अफसरशाही पर भौंह टेढ़ी ली है। उन्होंने सवाल किया है कि फरियादियों की जिन समस्याओं को थाने, तहसील और जिला लेवल पर निपटाया जा सकता है वे अनावश्यक रूप से शासन तक क्यों आ रही हैं।उन्होंने कहा कि शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। धामी अपने कैंप ऑफिस स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए सीएमओ के अधिकारियों को निर्देश…
धामी ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम
देहरादून, 30 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बौद्ध मठ (क्लेमनटाउन) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111 वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन में…
सीएम धामी ने लिया नए कानूनों पर डीजीपी से अपडेट
देहरादून, 29 जून। आगामी 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक प्रेजेंटेशन दी। प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने विस्तारपूर्वक नए कानूनों की आवश्यकता, इन्हें बनाने के लिए किए गए प्रयासों और इनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस हैंडबुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानूनों में जो प्रावधान किए गए हैं, इन कानूनों…
