उत्तराखंड : उत्तराखंड में हेलीकॉटर क्रैश होने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन कोई ना कोई हादसा हो रहा है। ताजा मामला केदारनाथ धाम का है जहां हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान गनीमत ये रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री बाल बा बच गए। जिन्हे सुरक्षित निकाल लिया। वहीं हेलीकॉप्टर की क्रैश लेडिंग देख केदारनाथ धाम पर आये श्रदालुओं में हड़कंप की स्तिथि बनी रही। हालांकि कुछ लोगों ने हेली एंबुलेंस की क्रैश लेडिंग का वीडियो बनाया है। आपको बता दें कि एम्स ऋषिकेश की…
Category: उत्तराखंड
पंचायत राज अधिनियम संशोधन अध्यादेश को राजभवन से मिली मंजूरी, सरकार ने जारी की अधिसूचना – Uttrakhand News
देहरादून : उत्तराखंड में जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने की संभावना है। जिस अध्यादेश पर उत्तराखंड सरकार राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार कर रही थी, उस पर फैसला हो गया है। राज्यपाल ने “भारत के संविधान” के अनुच्छेद 213 के खंड (1) के अंतर्गत ‘उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश, 2025’ को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने पंचायत राज अधिनियम संशोधन अध्यादेश और ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राजभवन भेजा था। जिसे राजभवन ने मंजूरी दे दी है। पंचायत राज अधिनियम संशोधन अध्यादेश पर राजभवन…
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में राज्य बाल नीति को मंजूरी, कई प्रस्तावों को भी मंजूरी – Uttrakhand News
देहरादून : सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में धामी कैबिनेट ने 20 प्रस्तावों पर सहमति जताई है। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले भारतीय सशस्त्र सेनाओं की वीरता और अदम्य साहस को सलाम करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए वीर जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया गया। वहीं, कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद गृह सचिव शैलेश बगौली ने ब्रीफिंग कर कैबिनेट प्रस्तावों की जानकारी दी। कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी- यूपीसीएल की व्यवस्था…
मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयाँ, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता…
आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र 20 मई से- रेखा आर्या
जिलावार आयोजन कर वितरित किए जाएंगे 7000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ने उच्च अधिकारियों के साथ की योजना समीक्षा बैठक देहरादून। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को 20 मई से नियुक्ति पत्र मिलने जा रहे हैं। विभाग ने ज्यादातर पदों के लिए अनअंतिम सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जल्द से जल्द अंतिम सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में महिला…
सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं के लिए मांगी शीघ्र स्वीकृति
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण सड़क और अवसंरचना परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। ऐसे में क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए इन परियोजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
जल विद्युत और रोपवे योजना के लिए केंद्र से मांगा सहयोग नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड की प्रमुख जल विद्युत एवं पर्यटन परियोजनाओं के लिए आवश्यक स्वीकृतियों और सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने यमुना की सहायक नदी टौंस पर प्रस्तावित त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना (72 मेगावाट) के लिए 47.547 हेक्टेयर वन भूमि और राजस्व भूमि के हस्तांतरण को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंगा बेसिन में परियोजनाओं की…
उत्तरकाशी में श्रदालुओं से भरा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पॉयलेट समेत 6 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल – Uttrakhand News
उत्तरकाशी : उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगानी के पास यात्रियों से भरा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। इनमें से पायलट और 5 यात्रियों समेत 6 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार 03 यात्री मुंबई, 2 आंध्र प्रदेश और 1 यूपी का रहना वाला बताया जा रहा है। इनमें से मुंबई की 3 महिलाएं, यूपी की एक महिला, आंध्र प्रदेश की एक…
Hardwar News : NUJ (I) का राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में संपन्न, दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकार हितों पर हुई चर्चा, महिला पत्रकारों को किया सम्मानित
हरिद्वार : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन संगठन की मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून, श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम की बहाली, मीडिया काउंसिल का गठन, मीडिया आयोग का गठन, पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय रजिस्ट्रार, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को आर्थिक सहायता, डिजिटल मीडिया के लिए नियम, सभी राज्यों में मान्यता समितियों का गठन, मीडिया संस्थानों में कर्मचारियों की छंटनी का विरोध, उचित वेतन, काम के घंटे तय, पत्रकारों को पेंशन,…
CM Yogi Visit Meerut : सीएम योगी ने मेरठ खेल विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, बोले- नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा
मेरठ : सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे थे। जहां उन्होंने सरधना के सलावा गांव में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का करीब 40 मिनट तक निरीक्षण किया। सीएम के दौरे से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। कल विश्व विद्यालय के निरिक्षण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। यहां मेरठ और सहारनपुर मंडल के 1261 युवाओं को…
