मां शाकुंभरी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, दो दर्जन घायल

सहारनपुर : मां शाकुंभरी देवी के दरबार से ज्योत लेकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब देवबंद थाना क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार कई श्रद्धालु उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके…

सहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर : सहारनपुर में शराब और बीयर की सप्लाई के बदले 76 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में एक कारोबारी ने फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब चार साल से चल रहे व्यापारिक लेनदेन के दौरान आरोपियों ने उससे लगातार शराब और बीयर मंगवाई। भुगतान के लिए करीब एक करोड़ रुपये के चेक दिए गए, लेकिन बकाया रकम 76 लाख रुपये तक पहुंचने के बाद भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी गई। शिकायतकर्ता ने बैंक खातों और दस्तावेजों में कथित…

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में जुटे बसपा कार्यकर्ता, मायावती ने दोहराई भारत रत्न की मांग

Demise of BSP founder Kanshi Ram

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आवास पर कांशीराम की तस्वीर और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। मायावती के साथ उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी मौजूद रहे। आकाश आनंद ने छुए मायावती के पैर कार्यक्रम के दौरान आकाश आनंद का मायावती के प्रति सम्मान चर्चा में रहा। समर्थकों के सामने…

सहारनपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 56.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested with smack worth 56.80 lakh

सहारनपुर : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिण्डन नदी के पुराने पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई…

वाराणसी में नितिन नबीन का मंथन, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद युवाओं से संवाद; 2027 पर नजर

Nitin Nabin holds strategy discussions in Varanasi; interacts with youth after offering prayers at the Baba Vishwanath temple; eyes set on 2027.

वाराणसी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और षोडशोपचार पूजन के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद नितिन नबीन गांधी अध्ययन पीठ सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने युवाओं और छात्रों से संवाद किया। गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित जेन जी संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई पीढ़ी के युवाओं के विचार और उनकी अपेक्षाएं…

गोरखपुर बनेगा पूर्वांचल की ‘नीली क्रांति’ का बड़ा केंद्र, 200 करोड़ की परियोजना पर काम तेज

CM Yogi In Bareilly

गोरखपुर : पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा गोरखपुर अब मत्स्य उत्पादन, शोध और कारोबार के क्षेत्र में भी बड़ी पहचान बनाने की तैयारी में है। योगी सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक जलीय संपदा को आर्थिक ताकत में बदलने के लिए गोरखपुर को ‘नीली क्रांति’ का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके तहत करीब 35 एकड़ में फिशरीज कॉलेज, इंटरनेशनल फिश रिसर्च सेंटर, अत्याधुनिक एक्वा पार्क और मॉडल फिश मंडी विकसित की जाएगी। पूरी परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये…

दीपोत्सव में रामायण के रंग में सजेगी अयोध्या, 30 लाख दीयों के साथ दिखेगा पुष्पक विमान और राम दरबार

Ayodhya Deepotsav 2026

लखनऊ : अयोध्या का दीपोत्सव-2026 इस बार सिर्फ दीपों की रोशनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी रामनगरी रामायण की थीम में नजर आएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर ऐसी कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें अयोध्या के प्रवेश मार्गों से लेकर रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट तक भव्य सजावट की जाएगी। सजावटी द्वार, सेल्फी प्वाइंट, आर्ट इंस्टॉलेशन, राम रथ, पुष्पक विमान और फ्लोटर्स श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होंगे। अयोध्या में 6 से 8 नवंबर तक विभिन्न आयोजन होंगे। मुख्य कार्यक्रम 7 नवंबर…

राज्यसभा नतीजों से योगी ने 2027 का बजाया बिगुल, बोले- ‘80-20 की लड़ाई फिर आ गई’, PDA का हाल भी सामने आएगा

Yogi sounds the bugle for 2027 following Rajya Sabha results; declares, "The '80-20' battle is back"—adds that the true state of the PDA will also be revealed.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों को लेकर सियासी तस्वीर साफ होने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। लखनऊ के जीपीओ पर आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव के परिणाम को 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने जा रहा है। योगी ने कहा कि एक बार फिर ‘80-20’ की लड़ाई सामने…

लखनऊ में 73 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, आतंकी फंडिंग का डर दिखाकर तुड़वाई एफडी

Hardwar News

लखनऊ : साइबर ठगों ने मड़ियांव/फैजुल्लागंज निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग को आतंकियों की फंडिंग और एनआईए जांच का खौफ दिखाकर 34 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने खुद को पुणे एटीएस का वरिष्ठ अधिकारी बताकर बुजुर्ग को घंटों वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा। गिरफ्तारी का डर दिखाने के बाद आरबीआई से बैंक खातों का सत्यापन कराने के नाम पर उनसे एफडी तक तुड़वा ली गई। रकम अपने बताए खातों में ट्रांसफर कराते ही जालसाजों ने संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित केशव मुरारी गुप्ता की शिकायत पर साइबर…

36 साल पुराने हत्या केस में इम्तियाज बरी, हाईकोर्ट ने कहा- साझा मंशा का ठोस सबूत जरूरी

Ban on congregational prayers in private spaces, High Court has stated that if public peace is disturbed the administration is free to take action.

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के 36 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इम्तियाज को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए उसकी दोषसिद्धि रद्द कर दी और उसे हत्या के आरोप से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के तहत किसी आरोपी को दोषी ठहराने के लिए सिर्फ घटना में उसकी मौजूदगी या सीमित भूमिका पर्याप्त नहीं है। साझा मंशा, पूर्व योजना और सह-आरोपी के साथ मिलीभगत का ठोस साक्ष्य होना जरूरी है। यह फैसला…