सहारनपुर : झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को कथित तौर पर डराकर लाखों रुपये और जेवर हड़पने के मामले में जनकपुरी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घर में साया होने की बात कहकर डराने…
Category: उत्तर प्रदेश
श्रावस्ती में ओवैसी की एंट्री से गरमाई सियासत, हाजी दद्दन खां को भिनगा से AIMIM का टिकट
श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट पर सियासी हलचल बढ़ गई है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने श्रावस्ती पहुंचकर भिनगा विधानसभा क्षेत्र से हाजी दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं। ओवैसी की मौजूदगी में हुई घोषणा के बाद भिनगा की चुनावी राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जनसभा में ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी…
आजम खान के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, 2027 को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
रामपुर/बरेली : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसी बीच अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के आवास पर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आजम खान की पत्नी डॉ. ताजीन फातिमा और बेटे अदीब आजम खान से काफी देर तक बातचीत की। मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से अहम…
इकरा हसन की शादी पर BJP विधायक की टिप्पणी, बोले- हिंदू गुर्जर युवक से विवाह करें तो समाज बेटी मानेगा
सहारनपुर : कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। सहारनपुर के गुर्जर भवन में गोरक्षा दल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नंद किशोर गुर्जर ने इकरा हसन के गुर्जर समाज से जुड़ाव के दावे का जिक्र करते हुए उनके विवाह को लेकर टिप्पणी की। विधायक ने कहा कि यदि इकरा हसन खुद को गुर्जर मानती हैं तो किसी हिंदू गुर्जर युवक से शादी करें,…
कुर्सी विवाद के बाद अखिलेश का बड़ा एक्शन, गोरखपुर सपा की पूरी कार्यकारिणी भंग
गोरखपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पार्टी नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। रविवार को उन्होंने गोरखपुर की जिला और महानगर कार्यकारिणी समेत सभी फ्रंटल संगठनों की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित प्रदेश स्तर पर गोरखपुर से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां भी खत्म कर दी गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से उनके निजी सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि गोरखपुर जिलाध्यक्ष…
SIR के बाद वोटर लिस्ट पर मायावती की नजर, बोलीं- कोई पात्र मतदाता अधिकार से वंचित न रहे
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची की स्थिति, बूथ स्तर तक संगठन के पुनर्गठन और चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन की समीक्षा की गई। मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची से बाहर हुए पात्र लोगों के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए पार्टी स्तर पर अभियान जारी रखा जाए।…
मेरठ में पत्नी ने कार रोकनी चाही तो पति ने दौड़ा दी गाड़ी, बोनट पर लटकी रही महिला
मेरठ : लोहिया नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को पति-पत्नी के विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ कार में देख लिया। पत्नी ने विरोध करते हुए कार रोकने की कोशिश की। आरोप है कि पति ने गाड़ी रोकने के बजाय कार आगे बढ़ा दी। जान बचाने के लिए महिला कार के बोनट पर लेट गई, लेकिन युवक ने इसके बाद भी कार दौड़ा दी। घटना को देखकर सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों…
सहारनपुर से लखनऊ तक इमरान मसूद की नई परीक्षा, अब मुस्लिम चेहरे से आगे संगठन की चुनौती
सहारनपुर : सहारनपुर की राजनीति से निकलकर प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में अहम भूमिका तक पहुंचे सांसद इमरान मसूद के सामने अब जिम्मेदारी का दायरा काफी बढ़ गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह बदलाव 2027 विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले हुआ है और इसे कांग्रेस की नई सामाजिक व क्षेत्रीय रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।…
हाईकोर्ट के आदेश के बाद गायब आयुष, पिता ने कराया अपहरण केस; बेटे ने वीडियो में कहा- मैं ठीक हूं
शामली : दवा व्यवसायी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक से जुड़े धर्मांतरण प्रकरण में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब एक और नया मोड़ सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेशी के बाद आयुष के घर वापस नहीं लौटने पर उसके पिता ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण की शिकायत पुलिस से की है। दूसरी ओर आयुष मलिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पिता के आरोपों को खारिज कर दिया है। उसने कहा कि वह पूरी तरह ठीक है और अपनी इच्छा से रह रहा है। पिता…
जापान से मेडल लेकर लौटी मेरठ की बेटी, पारुल चौधरी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
मेरठ : एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतकर लौटीं मेरठ की स्टार एथलीट पारुल चौधरी का गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद जब पारुल मेरठ पहुंचीं तो काशी टोल प्लाजा पर उनके परिवार, खेल अधिकारियों, खिलाड़ियों और प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर पारुल का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें खुली गाड़ी में उनके गांव एकलौता के लिए रवाना किया गया। टोल प्लाजा पर स्वागत के लिए जुटे…
