छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का दावा, युवाओं के नाम पत्र में बताई वजह

Dharmendra Pradhan Resigns

नई दिल्ली : NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर ने राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। छात्रों की ओर से लंबे समय से परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जा रही थी। अब सामने आए एक पत्र के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने की घोषणा की है। हालांकि, इस घटनाक्रम की आधिकारिक…

अमरोहा में तीन बहनों की शादी पर नया विवाद, एक के नाबालिग होने का दावा

अमरोहा में तीन बहनों की शादी पर नया विवाद, एक के नाबालिग होने का दावा

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक ही युवक से तीन बहनों की शादी का मामला सामने आने के बाद अब नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस विवाह के वीडियो के बीच तीनों में से एक युवती के नाबालिग होने का दावा किया गया है। हाईस्कूल की कथित मार्कशीट सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के धोरिया गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दो…

मौत का धमाका : सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में बिखर गईं जिंदगियां, दो कारीगरों की दर्दनाक मौत, दो अब भी लापता

Gangoh Fireworks Factory Explosion, Kundabasi Gangoh Accident Explosion

सहारनपुर : शुक्रवार की शाम सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव (बसी कुंडा) में अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। जिस पटाखा फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह अपने काम में जुटे थे, कुछ ही सेकंड में वही जगह मौत और तबाही के मंजर में बदल गई। शाम करीब पांच बजे हुए जोरदार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना भयानक था कि फैक्ट्री का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।…

हिमाचल में पहाड़ ने छीनी 13 जिंदगियां: टाटा सूमो पर गिरे पत्थर, पलभर में उजड़ गए कई परिवार

Landslide hits taxi in Chamba Lahaul

चंबा : हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में शुक्रवार को प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि कई परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। चंबा और लाहौल-स्पीति जिले की सीमा पर पांगी-उदयपुर मार्ग पर कड़ू नाला के पास एक टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ से भारी-भरकम पत्थर आ गिरे। देखते ही देखते वाहन मलबे के नीचे दब गया और उसमें सवार 13 लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि टाटा सूमो में सवार…

NEET-UG पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- परीक्षा व्यवस्था की करेंगे कड़ी निगरानी

Justice BR Gavai will be the next Chief Justice

नई दिल्ली : NEET-UG परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से ठोस कदमों की जानकारी मांगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि वह NEET प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की कड़ी निगरानी करेगी। कोर्ट ने केंद्र से परीक्षा व्यवस्था को स्थायी और संस्थागत बनाने की योजना पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन…

जंतर-मंतर पर मोबाइल इंटरनेट बंद करने के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची याचिका, आज होगी सुनवाई

Hearing on mobile internet shutdown

नई दिल्ली : जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के केंद्र सरकार के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ही सुनवाई करने पर सहमति जताई है। अदालत इस मामले की सुनवाई आज दोपहर बाद करेगी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए मेंशन किया। वकील ने अदालत से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए…

अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक का नया वीडियो, 3 मांगों पर लिखित आश्वासन का दावा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नहीं मिला भरोसा

Sonam Wangchuk ends hunger strike, NEET Paper Leak 2026, Sonam Wangchuk releases new video,

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर करीब 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। वांगचुक ने कहा कि केंद्र सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम और सरकार की ओर से मिले…

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में अजय राय ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बोले- शिक्षा संस्थानों की गरिमा नहीं बदलनी चाहिए

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में अजय राय ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बोले- शिक्षा संस्थानों की गरिमा नहीं बदलनी चाहिए

लखनऊ : रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बहस तेज होती नजर आ रही है। विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त किए जाने की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा जगत में चिंता का माहौल है। अजय राय ने अपने पत्र में कहा कि…

बलिया में हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से पिता और बेटे की मौत हो गई; गुस्साए BJP MLA ने बिजली अधिकारी को घसीटा।

Father and son die in Ballia, Father and son die in Ballia, Father and son die in electrocution,

बलिया : गुरुवार को एक दुखद हादसे में, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से पिता और बेटे की मौत हो गई। यह घटना टकसर सबस्टेशन के तहत शाहपुरवा गांव में हुई। घटना के बाद गांव में मातम और गुस्सा है। गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि खेत में गिरे हाई-टेंशन तार की जानकारी होने के बाद भी बिजली सप्लाई नहीं काटी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहपुरवा गांव में एक खेत में 11,000 वोल्ट का…

10 रुपये चुराने के आरोप में चौथी क्लास की एक स्टूडेंट ने डांट और पिटाई के बाद सुसाइड कर लिया

Student Suicide in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पचेंडा कलां गांव में 10 साल की चौथी क्लास की स्टूडेंट की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार का आरोप है कि 10 रुपये चुराने के आरोप में लड़की को स्कूल में डांटा और पीटा गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो टीचरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और…