नई दिल्ली : पिछले 24 घंटे में असम से लेकर पाकिस्तान तक करीब 6 बार भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। शुक्रवार रात नेपाल में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके बिहार और असम तक महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 2:36 बजे आया। पाकिस्तान में सुबह 5:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही। इसका केंद्र राजधानी काठमांडू से करीब…
Category: राज्य
Farmer Sucide : शामली के गन्ना किसान की आत्महत्या ने सिस्टम पर उठाए सवाल!
गन्ना किसान : पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कभी ‘चीनी का कटोरा’ कहा जाता था, लेकिन अब इस कटोरे में दरारें पड़ गई हैं। कभी खुशहाली की मिसाल माने जाने वाले गन्ना किसान आज अपनी ही फसल के दाम के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकारी आंकड़ों और हकीकत में लगातार अंतर बढ़ता जा रहा है। गन्ने का उचित दाम न मिलना, बढ़ती महंगाई और परिवार की जरूरतों को पूरा न कर पाना किसानों को ऐसे दोराहे पर ला खड़ा कर दिया है, जहां उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प…
Delhi Politics : दिल्ली की सियासत में नया घमासान, AAP विधायकों को विधानसभा में जाने से रोकने पर भड़कीं आतिशी, राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
दिल्ली : दिल्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को बाहर निकाले जाने का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने सदन के बाहर खूब विरोध प्रदर्शन किया। आतिशी ने अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर मामले से अवगत कराया है। आतिशी ने चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने बताया कि हम राष्ट्रपति से मिलकर बीजेपी द्वारा उठाए गए अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ अपनी बात रखेंगे। मामला इतना…
Asam Earthquake : असम में आधी रात को धरती हिली, दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5 रही
भूकंप के झटके : असम के मोरीगांव में सुबह 2:25 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया। गुवाहाटी, नागांव और तेजपुर में तेज झटके आने से लोग जाग गए। सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पूर्वोत्तर भारत संवेदनशील भूकंप जोन 5 में आता है असम के मोरीगांव में आज सुबह 2:25 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसका केंद्र मोरीगांव था और गहराई 16 किलोमीटर थी। असम के अलावा…
Delhi AAP MLA Suspended : दिल्ली विधानसभा से आतिशी और 12 आप विधायक एक दिन के लिए निलंबित, सदन में हंगामा जारी
दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा सत्र सोमवार को शुरू हुआ। आज सत्र का दूसरा दिन है। सत्र का दूसरा दिन शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। आतिशी समेत 12 विधायकों को दिल्ली विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। ये सभी विधायक उपराज्यपाल विनय सक्सेना के अभिभाषण के दौरान हंगामा कर रहे थे। आप का आरोप है कि सीएम ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर हटाकर पीएम मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। इस मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने…
Earthquake : सुबह सवेरे रांची में हिली धरती, भूकंप के झटकों से दहला झारखंड-बंगाल
रांची : राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किए गए। घटना सुबह 6 बजे हुई। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी तीव्रता का पता नहीं चल सका है। वहीं, इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि सुबह बंगाल और ओडिशा में भूकंप के झटके देखे गए। इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। इससे पहले दिल्ली में रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 2 नवंबर को भी रांची में भूकंप…
Yamuna Nagar News : यमुनानगर में एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश, बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी से परेशान पति-पत्नी
यमुनानगर : जिला सचिवालय के बाहर एसपी को शिकायत देने पहुंचे पति-पत्नी ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि एक युवक ने उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित पति-पत्नी बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाना उचित समझा। आपको बता दें कि यमुनानगर के गांव प्रतापगढ़ के पति-पत्नी कर्मवीर और रेखा…
Delhi Political News : सीएम ऑफिस से अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने के आरोप पर सीएम रेखा गुप्ता का जवाब
दिल्ली : आज दिल्ली विधानसभा सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। आम आदमी पार्टी ने सीएम कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने को लेकर सदन में खूब हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा के अंदर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा बताया। अब खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर जवाब दिया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें जवाब देना मेरा काम नहीं है, मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं। सीएम कार्यालय से बाबा…
Delhi Politics : भाजपा के सरकारी खजाना खाली करने के आरोप पर आप का पलटवार, बीजेपी सरकार को दे डाली चुनौती
दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का आरोप लगाया था। इस पर आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (23 फरवरी) को आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आप सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का भी आरोप लगाया। अब इस पर पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है। आप विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि “जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी…
PM Modi News : पीएम मोदी ने करोड़ों किसानों के खातों में भेजी 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि : देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए 22 हजार करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की। 19वीं किस्त का लाभ पाकर देशभर के करोड़ों किसान बेहद खुश हैं। पिछले साल 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की…
