Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, राम मंदिर निर्माण पर फिर उठाये सवाल, बोले- अभी अधूरा है राम मंदिर

SP MP Awadhesh Prasad arrived to visit Ram temple

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में श्री रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद पहली बार राम लला के दरबार पहुंचे और भगवान श्रीराम के चरणों में मत्था टेका और अपने क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। दर्शन पूजन के बाद सपा सांसद ने एक बार फिर राम मंदिर के काम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिर अभी अधूरा है। इसे पूरा होने में कम से कम 2 साल लगेंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद सांसद अवधेश…

PM Modi On Waqf Board : वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर बोले पीएम मोदी, अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का होगा अंत

PM Modi On Sanatan Controversy

नई दिल्ली : वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के दोनों सदनों द्वारा पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हाशिए पर पड़े लोगों, जो आवाज और अवसर दोनों से वंचित थे ऐसे लोगों को मदद मिलेगी। गुरुवार को राज्यसभा में इसके समर्थन में 128 और खिलाफ में 95 वोट पड़े। इससे पहले लोकसभा में इसके पक्ष में 288 और खिलाफ में 232 सांसदों ने वोट डाले थे। इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…

Waqf Board Bill : कांग्रेस वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी

Waqf Amendment Bill

दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि पार्टी जल्द ही इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। यह कदम कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 में संशोधन और चुनाव संचालन नियम (2024) में संशोधन सहित कई कानूनों को अदालत में चुनौती देने के प्रयासों का हिस्सा है। पार्टी पूजा स्थल अधिनियम…

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से राहत, अब 7 मई को होना होगा पेश

Rahul Gandhi got MP

संभल : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट ने नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन अब उन्हें इस मामले में राहत मिल गई है। कोर्ट ने अब राहुल को 7 मई को पेश होने का आदेश दिया है। हिंदू नेता सिमरन गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए एडीजे द्वितीय की कोर्ट ने यह आदेश दिया है। आपको बता दें कि संभल के बबराला निवासी हिंदू नेता सिमरन गुप्ता ने रायबरेली से राहुल गांधी के…

Mayawati On Waqf Board Bill : वक्फ संशोधन विधेयक पर मायावती बोली मायावती, दुरुपयोग हुआ तो मुसलमानों का साथ खड़ी होगी बसपा

BSP In UP

लखनऊ : वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत से पारित हो गया। अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। हालांकि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा विधेयक को सदन में रखे जाने की टाइमिंग को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। विपक्षी दलों ने संसद में इसका कड़ा विरोध किया। अगर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने इस विधेयक को मुसलमानों के खिलाफ…

Waqf Board Bill : वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में साले ने की पोस्ट, लोगों ने मुस्लिम जीजा की कर दी धुनाई

Waqf Board Bill

संभल : वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में साले का सोशल मिडिया पर पोस्ट करना जीजा को महंगा पड़ गया। पोस्ट से नाराज कुछ लोगों ने युवक के जीजा की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद संभल गुन्नौर में दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विधेयक का समर्थन करने पर युवक को तमंचे की बट से पीटा गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर इन्साफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि गुन्नौर कस्बे की अबू वकार मस्जिद में…

MP Imran Masood : संसद में बहस के बाद बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद “मैं भी रामजी का वंशज हूं, मुझे भी राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल करें”

Congress MP Imran Masood spoke in Lok Sabha

सहारनपुर : अपने ब्यानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाले कांग्रेस सासंद इमरान मसूद एक बार फिर सुर्खिओं में बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद  एक बार फिर खुद को न सिर्फ भगवान राम का वंशज बताया है बल्कि राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल करने की मांग की है। इमरान मसूद ने लोकसभा में वक्फ बोर्ड अधिनियम पेश किये जाने के बाद संसद में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “मैं भी रामजी का वंशज हूं, मुझे भी राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल करें”। इमरान मसूद ने कहा…

Amit Shah News : ‘आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे’, अखिलेश यादव के तंज पर गृह मंत्री ने कर दिया पलटवार

Amit Shah Home Minister

नई दिल्ली : बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल पर गरमागरम बहस के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगले अध्यक्ष के चयन को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है। इस पर अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में अध्यक्ष की नियुक्ति…

Waqf Amendment Bill 2024 : वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर गुस्से में मुस्लिम समुदाय, बोले-  बिल से वक्फ संपत्तियों को होगा नुकसान

Waqf Amendment Bill

लखनऊ : लोकसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश बना हुआ है। बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि बिल पास होने के बाद इसे विस्तार से पढ़ा जाएगा और फिर समिति की बैठक के बाद इस पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। मौलाना अब्बास ने आरोप लगाया कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने उनकी राय को नजरअंदाज किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बिल से वक्फ संपत्तियों को…

Waqf Board Bill : वक्फ बोर्ड बिल पर बोले देवबंदी उलेमा, मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों की छीनने जैसा बिल नहीं मंजूर

वक्फ अधिनियम संशोधन

सहारनपुर : बुधवार को वक्फ संशोधन बिल संसद के लोकसभा सदन में पेश कर दिया गया है। लोकसभा सदन में आठ घंटे के लिए बहस चल रही है। वहीं इस बिल को लेकर इस्लामिक जगत में आक्रोश देख जा रहा है। देवबंदी उलेमाओं और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड संशोधित बिल को लेकर गुस्से में हैं हालांकि कुछ मुस्लिम धर्म इस बिल का स्वागत भी कर रहा है। देवबंदी उलेमा कारी इशहाक गोरा का कहना है कि इन बिल को लाने से मुसलमानों के अधिकारों का हनन हो रहा…