पानीपत : पानीपत की सेक्टर 29 पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना निवासी नौमान इलाही को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे का रहने वाला नौमान इलाही के रूप में हुई है। बुधवार सुबह पानीपत सीआईए आरोपी को लेकर कैराना पहुंची और मनी ट्रांसफर मामले में जन सेवा केंद्र संचालक से पूछताछ की। सीआईए की टीम पूछताछ के बाद अहम् सबूत जुटाने में जुटी है। आपको बता दें कि शहर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नौमान इलाही कुछ वर्षों…
Category: राज्य
पीएम मोदी ने सेना को बताया भविष्य का प्लान, बौखला जाएगा पाकिस्तान – PM Modi On Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। भारतीय सेना ने दिखाया कि अगर उन्हें खुली छूट दी जाए तो वे कितनी दूर तक जा सकते हैं, कितनी तबाही मचा सकते हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भविष्य का प्लान सौंप दिया है। पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के जवानों से बात करते हुए पीएम मोदी ने भारत के 3 संकल्प गिनाए, जो पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब होंगे। पीएम मोदी ने कहा, अब अगर कोई हमला हुआ तो भारत जवाब…
शामली की सवी जैन बनी सीबीएसई में इंडिया टॉपर, भविष्य में सिविल सेवा में जाने का है सपना – CBSC India Topper
शामली : कहते हैं बेटियां बेटों से कम नहीं होती और वो कुछ भी कर सकती हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण भारत की दो महिला आर्मी अफसर व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी हैं। जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बेटी सवी जैन ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल कर बेटियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने सीबीएसई में 500 में से 499 अंक हासिल कर बेटियों का नाम रोशन किया है और…
‘हम उनके घर में घुसकर मारेंगे, भागने का मौका भी नहीं देंगे’, आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी ने आतंक के आकाओं को चेताया – PM Modi At Adampur Airbase
आदमपुर एयरबेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां आतंकवादी छिप सकें, हम उन्हें उनके घर में घुसकर मारेंगे और भागने का मौका भी नहीं देंगे।’ आपको बता दें कि मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने…
लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन, रक्षा मंत्री बोले – भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है – Operation Sindoor 2.0
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय सेना की ताकत का प्रभाव पाकिस्तान तक महसूस किया गया था। विशेष रूप से रावलपिंडी तक, जहां पाकिस्तानी सेना मुख्यालय है। भारत ने अपने सैन्य चौंकियो पर हमला करके पाकिस्तान को एक मजबूत संदेश दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा, “भारतीय सेना ने न केवल वीरता और साहस दिखाया है, बल्कि संयम भी दिखाया है। हमने पाकिस्तान के कई सैन्य चौकियों पर हमला किया है और उन्हें करारा जवाब दिया है। भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने…
भारत-पाक युद्द पर लगा विराम, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ड्रंप की मध्यस्था ने बचा लिया पकिस्तान – Bharat-Pak War
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्था के बाद भारत-पाक युद्द पर विराम लग गया है। राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डोनॉल्ड ड्रंप ने कहा है कि “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान ने इस समझौते की पुष्टि भी कर दी है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि युद्ध विराम समझौता आज शाम 5 बजे से लागू हो गया है।” पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री…
गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, न्यूज चैनलों को समाचार के दौरान सायरन न बजाने की सलाह दी – Bharat-Pak War
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियानों के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल न करें। गृह मंत्रालय का यह आदेश भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों के बीच आया है, जिसके कारण अधिकारियों को जनता की सुरक्षा के लिए हवाई हमले के सायरन और ब्लैकआउट जारी करने पड़े हैं।भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी शिविरों…
पकिस्तान को भारत सरकार की चेतावनी, ‘कोई भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा’ – Bharat-Pak War
Bharat-Pak War : शनिवार सुबह राजौरी, पुंछ और जम्मू जिलों में भारी पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक़ राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके आधिकारिक आवास पर तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर में एक औद्योगिक…
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चार धाम यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा बहाल, यात्रा पर सीएम धामी खुद रख रहे निगरानी – Char Dham Yatra
उत्तराखंड : उत्तराखंड सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पहले लिए गए फैसले को पलटते हुए चार धाम यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। इस सेवा को फिर से शुरू करने का उद्देश्य पवित्र चार धाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की कठिनाइयों को कम करना है। यात्रा के सुचारू रूप से आगे बढ़ने और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के बीच हेलीकॉप्टर सेवा को फिर से बहाल किया गया है। कई तीर्थयात्री यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर निर्भर हैं।…
ट्रंप के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फोन कर पाकिस्तानी सेना प्रमुख को फटकार लगाई, बोले- भारत से तनाव कम करें – Bharat-Pak War
इस्लामाबाद : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से बात की है। रुबियो ने मुनीर से भारत के साथ तनाव कम करने को कहा है। रुबियो की मुनीर से फोन पर बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही है और हवाई हमले भी किए जा रहे हैं। ऐसे समय में मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से बात की है। इससे…
