वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्था के बाद भारत-पाक युद्द पर विराम लग गया है। राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डोनॉल्ड ड्रंप ने कहा है कि “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान ने इस समझौते की पुष्टि भी कर दी है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि युद्ध विराम समझौता आज शाम 5 बजे से लागू हो गया है।”

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी समझौते की पुष्टि की है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों से बात की थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है। डोनॉल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि “अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।”
ये भी पढ़िए…. भारत पाकिस्तान की हिमाकत का जवाब सिर्फ ड्रोन और मिसाइलों के साथ मुस्कुराहट भी, पाकिस्तान की तमाम कोशिशे नाकाम

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को एक संक्षिप्त बयान जारी कर बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति बन गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि भारत और पाकिस्तान कई मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थान पर कई मुद्दों पर चर्चा करने पर सहमत हो गए हैं।”
उधर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि “पाकिस्तान और भारत पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं।” इशाक डार ने कहा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान हमेशा से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा चाहता है।” Bharat-Pak War
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...