सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है। करोड़ों रुपये की इस बरामदगी के बाद पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस…
Category: राज्य
सरसावा में भीषण सड़क हादसा, ITBP DIG और ड्राइवर की मौत
सहारनपुर : देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में डीआईजी के गनर समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे सरसावा थाना क्षेत्र में झबीरन कट…
सहारनपुर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत, सरकारी राइफल से चली गोली, पति हिरासत में
सहारनपुर : थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हकीकत नगर श्मशान घाट के सामने स्थित एक किराए के मकान में पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला को गोली उसके पति की सरकारी INSAS राइफल से लगी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिसकर्मी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान पुलिसकर्मी की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के…
भगत सिंह की हैट वाली तस्वीर की कहानी, एक क्लिक जो बन गया क्रांति का प्रतीक
सहारनपुर : देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। शहरों से लेकर गांव-देहात तक तिरंगा शान से लहरा रहा है। जगह-जगह स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया जा रहा है। इन महान क्रांतिकारियों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम आज भी युवाओं के लिए साहस, देशभक्ति और क्रांति का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। भगत सिंह की जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें इतिहास की अनमोल धरोहर हैं, लेकिन उनकी हैट वाली तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय रही है। सिर पर तिरछी हैट, चेहरे पर गंभीरता और…
13 साल पुराने केस में मुजफ्फरनगर के 22 नेताओं को राहत, MP-MLA कोर्ट ने केस वापस लेने का आदेश दिया
मुजफ्फरनगर : वर्ष 2013 में सिखेड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने राजनीतिक मामले में भाजपा और सपा से जुड़े 22 नामजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने शासन के आदेश के अनुपालन में अभियोजन की ओर से दाखिल वाद वापसी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए मुकदमा वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी। अदालत के इस आदेश के बाद करीब 13 साल पुराने मामले में नामजद अधिकांश आरोपियों को राहत मिल गई है। यह मामला मुकदमा अपराध संख्या 173/2013 से संबंधित था। इसमें…
अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई दो नाबालिग छात्राओं ने फांसी लगाने की कोशिश की, एक की मौत हो गई और दूसरी की हालत गंभीर है
सहारनपुर : गुरुवार को चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दो नाबालिग छात्राओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी फंदा ढीला होने से बच गई। उसके गले पर फंदे के निशान मिले हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों छात्राएं गुरुवार सुबह स्कूल…
सीएम धामी के बाद पत्नी गीता धामी ने उठाया ‘जिहाद’ का मुद्दा, सरकार के काम गिनाए
देहरादून : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने चंपावत में आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम में सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए लैंड जिहाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे उठाए। सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए गीता धामी ने कहा कि समाज में कानून और नियमों का होना जरूरी है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र करते हुए दावा किया कि इससे…
NDA सांसदों का संसद तक मार्च, राहुल गांधी पर BJP का हमला; प्रियंका गांधी से भी हुआ आमना-सामना
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के 17वें दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा। संसद की कार्यवाही में लगातार हो रहे हंगामे के बीच मंगलवार को NDA सांसदों ने विपक्ष के विरोध के खिलाफ संसद तक मार्च निकाला। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी से झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब देने की मांग की। NDA सांसदों के हाथों में पोस्टर थे, जिनमें राहुल गांधी से झारखंड में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे गए। बीजेपी…
आगरा में सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 1000 शादीशुदा महिलाओं के आवेदन निरस्त
आगरा : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए आगरा में करीब 1000 पहले से विवाहित महिलाओं द्वारा आवेदन किए जाने का मामला सामने आया है। सत्यापन के दौरान खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी अपात्र आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। दरअसल, इस वर्ष आगरा जिले को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1522 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है। इसके लिए अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।…
बरेली में बसपा को झटका, शरीफ अली अल्वी सैकड़ों समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी में शामिल
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बसपा के वरिष्ठ नेता शरीफ अली अल्वी ने सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का दामन थाम लिया। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित पार्टी और भीम आर्मी की बैठक के दौरान उन्हें संगठन की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। शरीफ अली अल्वी के पार्टी बदलने के बाद बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र की सियासत में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने बड़ी संख्या में समर्थकों…
