उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, नैनीताल राजभवन में चल रहा इलाज – Vice President Jagdep Dhankhad

Vice President Jagdep Dhankhad

नैनीताल : उत्तराखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें नैनीताल राजभवन ले जाया गया है, जहां डॉक्टर उनका प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभागार से बाहर आते समय उनकी तबीयत बिगड़ी। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को नैनीताल पहुंचे थे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जैसे ही उपराष्ट्रपति धनखड़ कार्यक्रम समाप्ति पर कार्यक्रम सभागार से…

यूपी का आगरा बनेगा अंतरराष्ट्रीय आलू हब, मंत्रिमंडल ने झरिया के नए मास्टर प्लान को दी मंजूरी

Cabinet decisions

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल की निंदा की गई। 26 जून 1075 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल की घोषणा की गई थी। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने उन अनगिनत लोगों के बलिदान को याद करने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया, जिन्होंने आपातकाल और भारतीय संविधान की भावना को नष्ट करने के प्रयास का बहादुरी से विरोध किया…

यूपी में दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने को तैयार योगी सरकार, सरकार ने का अहम समझौते पर किये हस्ताक्षर – CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

लखनऊ : पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कानपुर, गोरखपुर, कन्नौज में राज्य सहकारी डेयरी संघ के तीन डेयरी प्लांट और अंबेडकरनगर में बने पशु आहार कारखाने के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को दी गई। एनडीडीबी के संचालन में इन इकाइयों में तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन होगा। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, अच्छा मूल्य और निरंतर बाजार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद एनडीडीबी के चेयरमैन…

शामली: पागल पिटबुल के काटने से व्यक्ति की मौत, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं बचा पाई जान – Shamli News

Shamli News

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में पिटबुल कुत्ते के काटने से एक चाय विक्रेता की मौत हो गई है. हैरान करने वाली बात यह है कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बाद चाय विक्रेता राजीव शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है, वहीं परिवार में मातम का माहौल है. कुत्ते के काटने के करीब सवा महीने बाद राजीव की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जहां राजीव को सीरम डोज के लिए भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि पिटबुल…

बनारस में 4 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे गृह मंत्री अमित शाह, सीमा सुरक्षा-घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर हो रही चर्चा – Amit Shah In Varanasi

Amit Shah In Varanasi

वाराणसी : मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आज होटल ताज में हो रही है। इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी मौजूद हैं। बैठक में सीमा सुरक्षा और घुसपैठ के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में यूपी कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावा अन्य राज्यों के कैबिनेट मंत्री और 100 से अधिक…

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, गजट नोटिफिकेशन के बाद हाईकोर्ट जाएगा पंचायती राज विभाग – Uttrakhand Panchayat Chunav

Uttrakhand Panchayat Chunav

देहरादून : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 पर रोक लगा दी है। आरक्षण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरक्षण नियमों की अधिसूचना जारी न होने पर पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है। पंचायती राज विभाग इस मामले में आज गजट नोटिफिकेशन जारी करेगा। दरअसल, उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। यानी राज्य में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू है। लेकिन इसी बीच चार याचिकाकर्ताओं ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नैनीताल…

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ गिरा, 3 से 4 तीर्थयात्रियों के फंसे होने की आशंका – Major Accident in Uttarkashi

Major Accident in Uttarkashi

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर अचानक पहाड़ी गिरने से यात्री मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मलबे में 3 से 4 यात्री फंसे हुए हैं। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 4.12 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी गिर गई। पहाड़ी के…

अखिलेश यादव ने 3 विधायकों को पार्टी से किया निष्काषित, राज्यसभा चुनाव में 7 विधायकों ने की थी बगावत, डेढ़ साल बाद हुई कार्रवाई – Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav 3 MLAs

अमेठी : राज्यसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग हटकर बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया। एक साल 4 महीने बाद अखिलेश यादव ने फरवरी 2024 में हुए चुनाव में बगावती तेवर दिखाने वाले 3 विधायकों पर बड़ी कार्रवाई की है। समाजवादी पार्टी ने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी से निकाले गए विधायकों में अमेठी की गौरीगंज सीट से राकेश प्रताप सिंह, रायबरेली की ऊंचाहार सीट से मनोज पांडेय और अयोध्या…

2027 विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने बदली रणनीति, UP में 1600 टीमें सक्रिय, आकाश के लिए बनाया ये प्लान – BSP Mayawati News

BSP In UP

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नई रणनीति तैयार की है. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BSP सुप्रीमो के निर्देश पर पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर अपना जनाधार बढ़ाने में जुटे हैं. पार्टी की करीब 1600 टीमें गांवों में पोलिंग बूथ और सेक्टर कमेटियां बनाकर लोगों को जोड़ने में जुट गई हैं. पार्टी का कहना है कि पदाधिकारी भी नामित किए जा रहे हैं, जो लोगों को BSP की नीतियों और विपक्ष की साजिशों से अवगत करा रहे हैं. आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष मायावती…

फर्जी दस्तावेजों से चाचा-चाची की करोड़ों की संपत्ति हड़प ली, आरटीआई में हुआ चौंकाने वाला खुलासा – Saharanpur News

fake Documents

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चाचा-चाची की करोड़ों की संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है. एक विकलांग व्यक्ति ने चाचा-चाची की संपत्ति हड़पने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि चाचा-चाची के निःसंतान होने का फायदा उसके चचेरे भाई ने उठाया. चचेरे भाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़प ली. आरटीआई में फर्जी दस्तावेजों का खुलासा हुआ है. जिसमें चचेरे भाई का पूरा परिवार शामिल है. मामला थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ती का है. जहां शहजादा खुर्रम ने थाने में लिखित तहरीर…