Saharanpur : खाना देर से बनाने की सजा मौत, पति ने तवे से किया वार, बेटियां चीखती रही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ कस्बे के मोहल्ला जोगियान में खाना बनाने में देरी होने से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर तवे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने मौके से भाग रहे आरोपी पति को पकड़ने गए पड़ोसी पर भी तवे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ला जोगियान निवासी इब्ने अली उर्फ इब्बन वाहनों की डेंटिंग और पेंटिंग का काम करता था,…

Madrasa On ATS Radar : ATS के रडार पर यूपी के मदरसे, सहारनपुर समेत तीन अधिकारियों से मांगा रिकॉर्ड, फंडिंग की आशंका के चलते हो रही कार्यवाई 

Madrasa On ATS Radar

UP News : यूपी में मदरसों के बाद अब मकतब (नर्सरी और प्री-नर्सरी) एटीएस के रडार पर हैं। एटीएस गैर मान्यता प्राप्त मकतबों की जांच करेगी। एटीएस ने वेस्ट यूपी के सहारनपुर में 118, शामली में 190 और मुजफ्फरनगर में 165 मकतबों की सूची तैयार की है। देवबंद एटीएस सहारनपुर मंडल में कुल 473 मकतबों की जांच करेगी। 8 बिंदुओं में से दो बिंदु अहम हैं। इन्हें मान्यता क्यों नहीं मिली? इन केंद्रों को चलाने के लिए फंड कहां से आ रहा है? अल्पसंख्यक विभाग के 3 पदाधिकारियों से मांगा…

Saharanpur News :डीएम ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में की छापेमारी, महिला अस्पताल में खामियां मिलने पर लगाई फटकार 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने देर रात एसबीडी और महिला अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, एटीएफ, आईसीयू आदि वार्डों की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर दवाइयों और डॉक्टरों के राउंड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी की इस कार्यवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा। आपको बता दें कि इन दिनों जिलाधिकारी सहारनपुर एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं।…

Kisan Sarkar : किसान सरकार बनाने के लिए सियासी जमीन तलाशने निकले किसान नेता सरदार वी.एम, सिंह, बोले अगले चुनाव में किसान लड़ेंगे चुनाव  

Kisan Sarkar

सहारनपुर : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने आज सहारनपुर के नंदी गांव में किसान पंचायत में शिरकत की। जहां उन्होंने किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा। सरदार वीएम सिंह ने दावा किया कि 2027 और 2029 में किसान सरकार बनाएंगे। यानि अब किसान राजनितिक पार्टियों के सामने अपने प्रत्याशी उतार कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। किसानों की सरकार होगी तो किसानों की समस्याओं का समाधान भी आसानी…

Saharanpur : वायु सेना स्कूल सरसावा सहारनपुर ने अपने नये विद्यालय भवन का उद्घाटन किया

Saharanpur

सहारनपुर : 26 फरवरी 1975 को स्थापित एक माध्यमिक विधालय (कक्षा नर्सरी से दसवीं तक) वायु सेना स्कूल सरसावा ने अपने नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन के भव्य उ‌द्घाटन की घोषणा की। नई इमारत का उ‌द्घाटन दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा पीवीएसएम एवीएसएम वीएसएम, वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिम वायु कमान के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में एयर कमोडोर केके गुरव वीएम, वायु अफसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन सरसावा और गणमान्य अतिथि, संकाय सदस्य  तथा छात्र उपस्थित थे। नई इमारत को विद्यालय में सीखने के माहौल को…

Saharanpur News : जैक से मकान उठाते वक्त हुआ बड़ा हादसा, लिंटर के निचे दबने से मिस्त्री की मौत, कई मजदूर घायल 

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके के उनाली गांव में जैक लगाकर उठाए जा रहे मकान का लिंटर अचानक गिर गया। मलबे में पांच मजदूर दब गए। इनमें से चार तो बाहर निकल आए, लेकिन एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि उनाली गांव में मकान का लिंटर दो से तीन फीट ऊंचा उठाने का काम चल रहा…

UP Politics : बोटी-बोटी वाले बयान को लेकर सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय, खतरे में इमरान मसूद की सांसदी

Imran Masood Searching Political Ground

सहारनपुर : 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बोटी-बोटी करने वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों के बयान होने के बाद सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय है। जिसके चलते सांसद इमरान मसूद और समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इमरान मसूद अपने इस बयान को लेकर कई बार माफी भी मांग चुके हैं बावजूद इसके 12 साल बाद चुनाव जीते इमरान मसूद की सांसदी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आपको बता दें कि 2024 के…

Deoband News : धार्मिक मदरसों के खिलाफ दिशा-निर्देशों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का स्वागत, जानिये क्या बोले जमायत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी 

Deoband News

देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और दूसरे धड़े के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का स्वागत किया है। जिसमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने धार्मिक मदरसों की मान्यता रद्द करने और स्वतंत्र मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूलों में प्रवेश देने की गाइडलाइन पर रोक लगा दी है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मौलाना अरशद मदनी और मौलाना महमूद मदनी ने संयुक्त रूप से कहा कि एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो के हालिया बयानों और कार्यों…

Saharanpur : टॉपर बालिकाओं ने एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से संभाली जनपद की बागडोर, बालिकाओं में बढा आत्मविश्वास एवं दृढ इच्छाशक्ति

Saharanpur News

सहारनपुर : मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा परिषद की इण्टरमीडिएट की परीक्षा में जनपद की टॉप-10 सूची में सम्मिलित बालिकाओं को सांकेतिक एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम के अवसर पर सरस्वती सदन इण्टर कॉलेज, सबदलपुर की बालिका यशवी कुश को जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दी गयी तथा बालिकाओं को कडी मेहनत कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। आदर्श इण्टर कॉलेज, तल्हेडी बुजुर्ग की बालिका तनु रानी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शान्ति देवी इण्टर कॉलेज नकुड़…

Saharanpur News : निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से राजमिस्त्री की मौत, मालिक की हालत गंभीर, यह है हादसे की वजह

Saharanpur News

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के बड़गांव क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना बड़गांव इलाके में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां गांव सिरसली कलां में निर्माणाधीन…