सहारनपुर : मोहल्ले में सात भाइयों के सात मकान हैं। आरोप है कि आसपास रहने वाले कुछ लोग उन पर आए दिन लाठी-डंडों से हमला करते हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए वे पलायन को मजबूर हैं। नकुर नगर के मोहल्ला सुजादपुरा में रहने वाले सात परिवारों ने अपने मकानों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाकर पलायन की चेतावनी दी है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ लोग आए दिन उनसे झगड़ा करते हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। मोहल्ला सुजादपुरा…
Category: सहारनपुर
देवबंद में प्रेमी युगल ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या, मरने से पहले युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए ब्यान – Saharanpur Couple Suicide
सहारनपुर : थाना देवबंद इलाके के गांव मोहद्दीनपुर में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों की आत्महत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं मरने से पहले प्रेमिका ने मजिस्ट्रेट को ब्यान दिए हैं। आपको बता दें कि यह मामला मोहद्दीनपुर गांव का है। जहां दोपहर में युवक-युवती खेत में गए और जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहां युवक की हालत बिगड़…
सहारनपुर में बने पनीर में मिली मिलावट, 77 नमूने फ़ैल होने से मचा हड़कंप – Saharanpur News
सहारनपुर : अगर आप शादी या पार्टी में बड़े चाव से पनीर खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। सहारनपुर बनाया जा यह पनीर खाने लायक नहीं है। पनीर के नाम पर जहर परोसा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब से आई जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 77 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए। दो नमूने जांच में पास हो गए हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट में वाद दायर किया गया है। महेश्वरी खुर्द ताजपुरा में इसरार के यहां से…
कुर्बानी को लेकर बोले उलेमा- कुर्बानी का शरीयत में नहीं कोई दुसरा विकल्प, दिखावे और हुड़दंग से बचने की दी नशियत
सहारनपुर : ईद-उल-अज़हा के मौके पर मशहूर देवबंदी उलेमा व जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने एक अहम अपील जारी करते हुए मुसलमानों को कुरबानी के असल मकसद और उसके आदाब की याद दिलाई है। साथ ही, उन्होंने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया है जो सोशल मीडिया और मीडिया के ज़रिये कुरबानी के खिलाफ दुष्प्रचार में लगे हुए हैं। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने साफ कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि जानवर की कुर्बानी की जगह कुछ और किया जाए यानी कैक…
फर्जी फर्म के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस – Saharanpur News
सहारनपुर : सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी के दस्तावेज दिखाकर उसे निवेश के लिए प्रेरित किया और रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिशन कंपाउंड निवासी तपेश ममगई ने लिखित शिकायत देकर बताया कि दीपक चौहान नाम के व्यक्ति से उसकी पुरानी जान-पहचान है। दीपक पहले भी जरूरत पड़ने पर रुपये लेता था और समय पर लौटा…
शामली-अंबाला हाईवे निर्माण के दौरान हादसा, सिर पर गिरा लिंटल पैनल, साइट इंजीनियर की दर्दनाक मौत – Saharanpur News
सहारनपुर : शामली-अंबाला हाईवे निर्माण के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीमेंट का लिंटर पैनल गिर गया। जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में साइट इंजीनियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई मजदुर बाल बाल बच गए। हादसे के बाद कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए। शामली-अंबाला हाईवे निर्माण कार्य के दौरान रविवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। बल्लू गांव के पास लिंटल पैनल गिरने से युवा साइट इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की…
शामली में ट्रेन पलटाने की कोशिश नाकाम, बदमाशों ने ट्रैक में रखे पत्थर और पाइप, चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला – Shamli News
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हु ही है। ट्रेन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। चालक की सूझबूझ से शामली और बलवा गांव के बीच बदमाशों की शरारत को नाकाम हो गया। घटना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दिल्ली के अधिकारियों ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों से भी मामले की जानकारी ली है। इस मामले के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें रेलवे लाइन के दोनों ओर करीब…
अवैध खनन रोकने के लिए डीएम ने टॉस्क फ़ोर्स का किया गठन, क्या सहारनपुर में रुक पायेगा अवैध खनन का कारोबार ? – Illegal Mining In Saharanpur
सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया अवैध खनन कर न सिर्फ पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहे हैं बल्कि राजस्व को भी करोडो का नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने अवैध खनन रोकने के लिए एक बार फिर से टॉस्क फ़ोर्स का गठन किया है। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर की…
विग से वुज़ू और ग़ुस्ल करना शरीयत में हराम, देवबंदी उलेमा ने मुसलमानों को सावधानी बरतने की दी सलाह – Deoband News
देवबंद : जमीयत दावतुल मुसलमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण वीडियो बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने मौजूदा समय में मुसलमानों में कृत्रिम बाल (विग) पहन कर वुजू और ग़ुस्ल करना हराम करार दिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर शरीयत का नज़रिया पेश किया है। उलेमा ने कहा कि आजकल समाज में विग पहनने का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है, लेकिन दीन-ओ-शरीयत से जुड़े इसके पहलुओं को लेकर आम लोगों में गलतफहमी और भ्रम का माहौल है। खासकर नमाज़…
मनचले की हरकत से आहत छात्रा ने कीटनाशक खाकर दी जान, सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो किया वायरल – Saharanpur Student Sucide
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ इलाके में कक्षा 10वीं की छात्रा ने खौफनाक कदम उठाया है। जहां मनचले की हरकतों से परेशान एक गांव में कक्षा दसवीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आकर जहर खाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं छात्रा के शव को कब्जे में लेकर…
