सहारनपुर : सहारनपुर पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उन्हें 30 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक विवाद की हैं। उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की बात सुनी और एसएसपी व ज़िलाधिकारी से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने में…
Category: सहारनपुर
बरसाती नदियों में पानी आने से सैकड़ों गांवों का कटा सम्पर्क, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर – Flood In Saharanpur
सहारनपुर : उत्तर भारत के तमाम इलाकों में 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यही हाल सहारनपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ लगातार हो रही बारिश से बरसाती नदियाँ उफान पर हैं। जिससे सैकड़ों गाँवों का संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर स्कूल-कॉलेज जाने को मजबूर हैं। थाना बिहारीगढ़…
बारिश में ढहा कच्चा मकान, रिश्तेदार के घर में रह रहे किशोर की दबने से मौत, परिवार के छह लोग घायल – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के छुटमलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर शेखूपुर गाँव में गुरुवार रात एक कच्चा मकान ढहने से 13 वर्षीय अयान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मलबे में दबकर दो बच्चों समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। आनन फानन में पड़ोसियों और अन्य परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि ज़ाहिद अपने परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहा था। रात को करीब 10…
आईएसबीटी की तर्ज पर सहारनपुर में बनेगा बस अड्डा, डिज़ाइन की पहली झलक सामने आई
सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर को एक और अनोखी सौगात मिलने जा रही है। महानगर में आईएसबीटी की तर्ज पर बस अड्डा बनने जा रहा है। इसके डिज़ाइन की पहली झलक सामने आ गई है। बस अड्डे के निर्माण पर 31.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल जिले में कोई स्थायी बस अड्डा नहीं है। स्मार्ट सिटी में रोडवेज बसों का संचालन महानगर के रेलवे रोड, दिल्ली रोड…
योग करते समय पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दिन भर थाने की छत पर पड़ा रहा शव – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह थाने में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब थाने में तैनात 55 वर्षीय इंस्पेक्टर का शव क्वार्टर की छत पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की मौत योग करते समय हुई। इंस्पेक्टर रोजाना की तरह सुबह थाने में क्वार्टर की छत पर योग कर रहे थे। जहां अचानक उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर का मोबाइल लगातार बजता रहा तो पुलिसकर्मी छत पर गए और योग ड्रेस में इंस्पेक्टर का शव छत पर पड़ा देखकर दंग रह गए। पुलिस ने मामले…
सहारनपुर में बोले सीएम योगी “डबल इंजन सरकार कार नहीं, बुलेट ट्रेन है”, पिछली सरकारों में क्षेत्र से पलायन और निराशा व्याप्त थी
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुरवासियों को बधाई दी और कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार भैंसागाड़ी की नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की गति से…
सहारनपुर में सीएम योगी ने गोगा म्हाड़ी के किये दर्शन, 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण – CM Yogi Visit Saharanpur
सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुँचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा सीधे सर्किट हाउस पहुँचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सीधे सर्किट हाउस पहुँचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरोवर…
सीएम योगी सोमवार को सहारनपुर आएंगे, तीर्थ स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे, ये रहेगा कार्यक्रम – CM Yogi Saharanpur Visit
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही मंडल संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, राज्य सरकार में मंत्रियों के साथ पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है, वहीं जिला प्रशासन ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी प्रमुख धार्मिक स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे और म्हाड़ी प्रांगण में बने अमृत सरोवर का लोकार्पण करेंगे। जिन…
श्रद्धालुओं की कार साइकिल से टकराने के बाद पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल – Saharanpur News
सहारनपुर : शाकंभरी देवी मार्ग पर बड़वाला गाँव के पास गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार शिव कुमार 45 निवासी बड़वाला गाँव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दीपक, उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। गाजियाबाद निवासी दीपक 38 वर्ष, पत्नी छवि 36 वर्ष, बेटी कासमी 5 वर्ष और बेटा अक्षित 15 साल कार से शाकुंभरी देवी के दर्शन करने…
सोमवार को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वागत की तैयारियों में जुटा प्रशासन – CM Visit Saharanpur
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 4 अगस्त को संभावित दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन और नगर निगम जुट गया है। बरसात में टूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। डीएम और नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ गोगा म्हाड़ी और जनमंच सभागार का निरीक्षण किया। सीएम दौरे को लेकर जहां जिला प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है वहीं पार्टी नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरि, सीडीओ सुमित राजेश…
