मूसेवाला के शूटरों को पनाह देने वाला काबू

चंडीगढ़, 3 फरवरी। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए. जी. टी. ऐफ्फ.) ने लारेंस बिश्नोई के करीबी मनदीप सिंह उर्फ छोटा मनी निवासी चंडीगढ़, जिसने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में शामिल आरोपियों को ठिकाने मुहैया करवाने और 2017 में गैंगस्टर दीपक टीनू की भागने में मदद की थी, को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी छोटा मनी को उसके साथी समेत गिरफ़्तार किया गया है, जिसकी पहचान जतिन्दर सिंह निवासी मोहल्ला गोबिन्दपुरा, मनीमाजरा के तौर पर हुई है।…

टारगेट किलिंग की साजिश का भंडाफोड़

जालंधर, 2 फरवरी। पंजाब में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी बाबा निवासी गांव अलादीनपुर, तरन तारन की गिरफ्तारी से राज्य में सुनियोजित हत्याएं करने की साजिश को नाकाम किया है।  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी हैपी बाबा कत्ल और कत्ल करने की कोशिश के कई आपराधिक मामलों में शामिल है। पुलिस टीम ने उसके कब्ज़े में से एक 30 बोर का आटोमैटिक पिस्तौल, एक मैगज़ीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।  यादव ने बताया कि…

मुख्य सचिव ने किया सिविल अस्पताल मोहाली का औचक निरीक्षण

चंडीगढ़, 2 फरवरी। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आज मोहाली के फेज 6 स्थित जिला अस्पताल का औचक दौरा किया। निरीक्षण के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरे का मंतव्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाओं की सुविधा मुहैया करवाने के फैसले को यकीनी बनाना था।  वर्मा ने सिविल अस्पताल में से बाहर आ रहे मरीजों के साथ भी बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या उनको डाक्टरों द्वारा लिखीं सभी दवाएं मुफ्त दीं गई हैं।…

‘रोज़गार मिशन’ जारी, 518 और नौजवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 1 फरवरी। सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवा के राज्य के नौजवानों को समर्थ बनाने का अपना मिशन जारी रखते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरूवार को शिक्षा, उच्च शिक्षा, वित्त, आम राज प्रबंध, सहकारिता, बिजली और अन्य विभागों में भर्ती के लिए 518 नौजवानों को नियुक्ति स्तर सौंपे।  नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर करवाए समारोह के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों में खाली पड़े सभी पदों पर जल्दी से जल्दी भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि…

मंत्री बलकार सिंह ने विधायकों की मौजूदगी में किया परियोजनाओं पर मंथन

चंडीगढ़, 1 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में चल रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करेगी। यह खुलासा स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने करते हुए हुए बताया कि राज्य सरकार समूचे प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करने के लिए वचनबद्ध है।  आज अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों और सीनियर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में म्युनिसिपल कौंसिल/ नगर पंचायत गड़शंकर, गढ़दीवाला, हरियाणा, मुकेरियाँ, दसूहा, उड़मुड़ टांडा, तलवाड़ा, शाम चौरासी, महिलपुर, नवांशहर, बंगा, राहों और बलाचौर के अधिकारियों के साथ की जायज़ा…

आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों के भत्ते के लिए फंड जारी

चंडीगढ़, 1 फरवरी। पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को भत्ते की अदायगी के लिए 46.89 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है।  यह जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए यत्न जारी रखेगी।  मंत्री ने बताया कि आई. सी. डी. एस स्कीम के अधीन आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक के भत्ते की अदायगी के लिए 46.89 करोड़ की राशि जारी…

नागरिक सेवाएं लागू करने के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मान

चंडीगढ़, 31 जनवरी। नागरिक सेवाओं को लागू करने के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेशभर के जिला उपायुक्तों के साथ एक मीटिंग के दौरान कही। मीटिंग में मान ने सिलसिलेवार राज्य में लागू नागरिक सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का मंतव्य 43 नागरिक सेवाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाना है। मान ने डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि लोगों की भलाई के लिए इस योजना को मिशनरी उत्साह से लागू करना…

अटल भूजल योजना में शामिल होने के लिए पंजाब ने बढ़ाया दबाव

चंडीगढ़, 31 जनवरी। पंजाब के जल संसाधन और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने केंद्र सरकार को फिर अपील की है कि वह भूजल के निरंतर घटने के कारण चिंताजनक स्थिति की ओर बढ़ रहे पंजाब राज्य को अटल-भू जल योजना में शामिल करे। उन्होंने अफ़सोस जताया कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर पत्र-व्यवहार करने के बावजूद केंद्र सरकार के कान पर जूँ नहीं सरक रही। पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में राज्य में भूजल के कम हो रहे स्तर को रोकने और पानी को…

कर्मचारियों के मुद्दे- कैबिनेट सब कमेटी ने किया यूनियनों के साथ मंथन

चंडीगढ़, 31 जनवरी। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पर आधारित कैबिनेट सब कमेटी ने आज स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ी अलग-अलग यूनियनों के साथ बैठक कर कर्मचारियों मुद्दों पर मंथन किया। यहां पंजाब सिविल सचिवालय में हुई इन बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन, ओवरएज बेरोजगार यूनियन, अनएडेड स्टाफ फ्रंट, बी.एड. टैट पास बेरोजग़ार अध्यापक यूनियन और दफ़्तरी कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग तौर पर बैठक करते हुए उनकी मांगों आदि पर…

विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी – स्थानीय निकाय मंत्री

चंडीगढ़, 29 जनवरी। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने निकायों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।बलकार सिंह यहां नगर निगम आयुक्तों, नगर परिषदों के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक मौजूद रहे।मंत्री ने इस दौरान बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगहों की उपलब्धता संबंधी, ट्रांच-3 अमृत और एम.डी.एफ/पी.आई.डी.बी. के अधीन चल रहे विकास प्रोजेक्टों के अलावा 24&7 नहरी जल…