Chitrakoot News : भाजपा और संघ के बीच समन्वय बनाकर चुना जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, चित्रकूट में हुआ मंथन

BJP Reservation Formula

चित्रकूट : महाकोशल प्रांत के वर्ग में पदाधिकारियों ने भाजपा और संघ के बीच समन्वय बनाकर काम करने का संदेश दिया। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में संघ की भूमिका और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में व्यापक बदलाव पर भी चर्चा हुई। भाजपा में संगठन मंत्री के रूप में काम कर रहे संघ पदाधिकारियों के स्थान पर नए संगठन मंत्री नियुक्त करने पर भी विचार किया गया। हालांकि इन बातों को सार्वजनिक नहीं किया गया। संघ का वर्ग बुधवार को उद्यमिता विद्यापीठ में संपन्न हुआ। तीन सत्रों में संघ के…

PM Modi & CJI : गणेश चतुर्थी पर CJI के घर आये थे पीएम मोदी, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने रिटायरमेंट से पहले दी प्रतिक्रिया

PM Modi & CJI

CJI डीवाई चंद्रचूड़ : भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनके घर पर गणेश चतुर्थी पूजा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उनके घर एक निजी कार्यक्रम में आए थे। यह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि इस मुलाकात में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच एक सामान्य मुलाकात है, भले ही यह सामाजिक स्तर पर हो।” मुख्य न्यायाधीश डीवीआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। वे भारत के…

Salman Khan : पुलिस निगरानी में सलमान खान का परिवार, बिना बताये बाहर नहीं निकलेगा कोई भी रिश्तेदार 

Salman Khan

सलमान खान : दशकों से थमे अंडरवर्ल्ड के गैंगवार की खबर जैसे ही शहर की पुलिस को लगी, उसने इससे निपटने के लिए एक खास यूनिट तैयार कर ली है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच नामक इस यूनिट में शहर के अलग-अलग इलाकों में काम करने वाले 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जमा हो गए हैं। अब सलमान खान का पूरा परिवार इस प्रोटेक्शन यूनिट की निगरानी में है। परिवार के हर सदस्य को खास हिदायत दी गई है कि घर का कोई भी सदस्य इस यूनिट को बताए बिना…

Saharanpur : एयर इंडिया की मुस्लिम अधिकारी हिन्दू कर्मचारी को तिलक नहीं लगाने का बनाया दबाव, वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती, बोली तिलक नहीं लगाने का बना रही दबाव 

Saharanpur

दिल्ली/सहारनपुर : दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की हिन्दू महिला कर्मचारी के साथ अनोखी घटना सामने आई है। एयर इंडिया की महिला कर्मचारियों ने न सिर्फ मुस्लिम महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। एयर इंडिया कंपनी के ही एक मुस्लिम अधिकारी ने महिला कर्मचारी को तिलक हटाने का दबाव बनाया है। जिसके चलते महिला कर्मचारी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तहरीर देकर अपनी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। आपको बता दें कि थाना देवबंद इलाके…

Deoband : असम राज्य में अप्रवासियों को नागरिकता के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्टसे आया फैसला, उलेमाओं ने किया स्वागत

Waqf Bill

सहारनपुर : असम राज्य में अप्रवासियों को नागरिकता देने के मुद्दे पर लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने असम में नागरिकता देने वाले कानून को वैध करार दिया है। जमीयत उलमा-ए-हिंद और असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के दोनों धड़ों ने फैसले पर संतोष जताया और इसे ऐतिहासिक बताया। मौलाना अरशद मदनी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि धारा 6-ए की व्याख्या बहुत ही उचित और सही ढंग से की गई है। असम में…

Sad News “Tata” : विश्व प्रसिद्ध टाटा समूह के चेयरमैन रत्न टाटा निधन पर देश भर में शोक की लहर, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई 

Sad News "Tata"

मुंबई : टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके घर से दक्षिण मुंबई स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) ले जाया गया। उनके पार्थिव शरीर को सफेद फूलों से सजे वाहन में एनसीपीए ले जाया गया, जहां लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के वर्ली इलाके में…

New Delhi : किसानों के खातों में जारी हुई पीएम किसान योजना की 18वीं क़िस्त, पीएम मोदी ने महाराष्ट्र जारी किये 20 हजार करोड़

New Delhi

नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को नवरात्रे का तोहफा दिया है। प्रधान मंत्री ने शनिवार को पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त (PM Kisan Yojana 18th Installment) आज जारी की है। क़िस्त मिलते ही किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। इससे पहले 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त जारी की थी। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत आज लाभार्थियों के खाते में 2000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। 9 करोड़ 40 लाख से ज्यादा किसानों को डायरेक्ट…

Delhi News : एनयूजे-आई ने पत्रकार डालाकोटी पर हुए शारीरिक हमले की कड़ी निंदा की, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की 

Delhi News

नई दिल्ली/नैनीताल : इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स-ब्रसेल्स से संबद्ध देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजे-आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पिछले दिनों हल्द्वानी में दो छात्रों कार्तिक बोरा और पंकज खत्री तथा उनके साथियों द्वारा हिंदुस्तान अखबार के संवाददाता प्रमोद डालाकोटी और कई अन्य पर किए गए हमले की निंदा की है।   ये भी पढ़िए … मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा बनेगा NUJ, लखनऊ कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय राष्ट्रिय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा है कि यह घटना उस समय…

ISRO Vacancy 2024 : इसरो में 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो लाख से अधिक का मिलेगा वेतन 

ISRO Vacancy 2024

ISRO भर्ती 2024 : भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी के साथ काम करने की इच्छा रखने वालों के पास अपना सपना साकार करने का शानदार मौका है! दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में 103 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर-एसडी, साइंटिस्ट/इंजीनियर-एससी, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक समेत विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, भर्ती से जुड़ी डिटेल भी जान सकते हैं। आवेदन…

Political News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जुबानी जंग, खरगे ने लिया आड़े हाथ 

Political News

मल्लिकार्जुन खड़गे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। पहले शाह ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने पर खड़गे को घेरा। अब खड़गे ने पलटवार किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अखबार की रिपोर्ट शेयर कर अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को मणिपुर, जनगणना और जाति जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘आपकी सरकार का अपना सर्वे कहता है कि शहरी सीवर, सेप्टिक…