सुप्रीम कोर्ट : सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग (ECI) से चुनाव के बाद EVM को वेरिफाई करने की याचिका पर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग से चुनाव के बाद EVM की बर्न मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग बताए कि इस मुद्दे पर एसओपी क्या है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि वह फिलहाल EVM से कोई डेटा डिलीट न करे। न ही कोई डेटा रीलोड करे। सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा, यह विरोधात्मक…
Category: देश
America News : भारत की मजबूरी का फायदा उठाने आए हैं रूस और अमेरिका, जाने क्यों ले आये पांचवीं पीढ़ी के विमान ?
रूस और अमेरिका : कोई सोच भी नहीं सकता था कि अमेरिका और रूस अपने सबसे घातक स्टील्थ फाइटर जेट को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देंगे। लेकिन ऐसा हुआ है। दो दुश्मनों को एक साथ लाने की यह क्षमता सिर्फ भारत के पास है। भारत में हो रहे ‘एयरो इंडिया’ मेगा इवेंट में अमेरिका और रूस दोनों के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट शामिल हुए हैं। इसमें रूस के SU-57 और अमेरिका के F-35 लाइटनिंग II ने हिस्सा लिया। लेकिन दोनों ही देशों ने बड़ा फायदा देखते हुए…
Delhi Election Result : सहारनपुर में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णन, INDI गठबंधन की नीतीश कुमार की तेरहवीं, राहुल गांधी ने किया श्राद्ध, केजरीवाल कर दिया तर्पण
आचार्य प्रमोद कृष्णन : आचार्य प्रमोद कृष्णन शनिवार को सहारनपुर के कस्बा देवबंद में थे। जहां उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि जो सनातन का झंडा हाथ में लेकर चलेगा वही सत्ता के सिंहासन पर बैठेगा। AAP संयोजक अरविन्द केजरीवाल कुछ दिनों से सनातन विरोधी नेताओं के पास चले गए थे। जिनमे से अखिलेश यादव और राहुल गांधी की यह चौकड़ी वामपंथियों की विचारधारा पर चल रहे हैं। ये वामपंथी लोग सनातन को खत्म करना चाहते हैं। दिल्ली में…
Fighter Plane Crashes : एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग, दोनों पॉयलेट सुरक्षित
शिवपुरी/मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल बताए जा रहे हैं। विमान एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के पास पहुंच गए थे। एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और दोनों पायलटों को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर नरवर तहसील के डबरासनी गांव में सेना का लड़ाकू विमान किसानों के खेत में क्रैश हो गया। विमान…
Shashi Tharoor : अमेरिका द्वारा अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने के तरीके पर शशि थरूर ने कहा, ‘यह भारत की गरिमा का अपमान है’
सांसद शशि थरूर : अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजे जाने को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है। इस बीच, गुरुवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे भारत का अपमान बताया और कहा कि जिस तरह से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजा गया है, वह भारत और भारतीयों की गरिमा का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अमेरिका को संदेश जारी करने की जरूरत है, जिससे…
PM Modi In Mahakumbh : पीएम मोदी अमृत स्न्नान छोड़ आज पहुंचे महाकुम्भ, पवित्र संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 11 बजे गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम संगम में डुबकी लगाई। गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में तांबे का लोटा लिए प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा मां को दुपट्टा और दूध चढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर डुबकी के बाद रुद्राक्ष की माला से मंत्रों का जाप भी किया। पीएम मोदी अमृत स्न्नान छोड़ बुधवार को महाकुम्भ में आये थे। संगम में स्नान और…
Budget 2025 : ई-श्रम पोर्टल पर एक करोड़ ‘गिग वर्कर्स’ होंगे रजिस्टर्ड, बजट में गरीबों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा
बजट 2025 : बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के गिग वर्कर्स’ नए जमाने की सेवा अर्थव्यवस्था को काफी गतिशीलता प्रदान करते हैं। उनके योगदान का सम्मान करते हुए हमारी सरकार उनके पहचान पत्र और ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करेगी।’ केंद्र सरकार ने बजट में गरीब तबके के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार एक करोड़ ‘गिग वर्कर्स’ की मदद के लिए ई-श्रम प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू करेगी।…
Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनते ही आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से किया निष्कासित
प्रयागराज : अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाने पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। संस्थापक ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी नारायण को उनके पद से हटा दिया है। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को भी उनके पद से हटा दिया गया है। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में बवाल शुरू हो गया है। अखाड़े के संतों की आपत्ति के बाद अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से…
Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर भगदड़ की जांच करने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, घटनास्थल का किया दौरा
प्रयागराज : मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर मची भगदड़ की जांच करने मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर मची भगदड़ की जांच करने मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। दोनों अधिकारी संगम तट पर पहुंचे और भगदड़ वाली जगह का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मौनी अमावस्या…
Mahakumbh Stampede : संगम किनारे लेटे लोगों को श्रदालुओं ने ही रौंदा, मच गई चीख-पुकार, जानिये कैसे मची भगदड़ ?
महाकुंभ : महाकुंभ में मची भगदड़ में अलीगढ़ के एक युवक ने जो कुछ देखा, उसे बयां किया। उसने बताया कि संगम तट पर लेटे श्रद्धालुओं को लोगों ने रौंदा। किनारे पर चीख-पुकार मची। भीड़ पहले स्नान करने के लिए गंगा तट पर जुटी। वहां काफी भीड़ हो गई थी। हर कोई किनारे की ओर बढ़ रहा था। जब भीड़ किनारे पर सो रहे लोगों के ऊपर से गुजरी तो चीख-पुकार मच गई। इस अफरातफरी के बीच कई लोग गिर पड़े। जो भी भीड़ में गिरा, वह फिर उठ नहीं…
