मुंबई : हांगकांग से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 को सोमवार को अपने मूल हवाई अड्डे पर वापस भेज दिया गया, क्योंकि पायलट को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी का संदेह था। एयरलाइन ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि तकनीकी समस्याओं के लिए विमान की जांच की जा रही है। ऑपरेटर ने कहा कि उड़ान संख्या AI 315 हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्री उतर गए हैं, उन्होंने कहा कि विमान की जांच की जा रही है। यह उड़ान…
Category: अन्तर्राष्ट्रीय
एयर इंडिया की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की धमकी मिली – Air India Flight Emergency Landing
नई दिल्ली : एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की थाईलैंड के फुकेट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट को बम की धमकी मिली है। यह फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी। शुक्रवार को बम की धमकी मिलने के बाद यह लैंडिंग की गई। फुकेट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। बता दें, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 में करीब 156 यात्री सवार थे। इस विमान ने शुक्रवार सुबह…
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस की शंकाओं को दूर किया, कहा- अमेरिका को बताया गया था कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चलेंगे – Operation Sindoor
नई दिल्ली : विदेश मामलों की संसदीय सलाहकार समिति की सोमवार को हुई बैठक में मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस सदस्यों द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर सफाई दी। इन मुद्दों में केंद्र द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को कथित तौर पर सचेत करना, अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम और सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री ने समिति को बताया कि डीजीएमओ ने पाकिस्तान को उसके क्षेत्र में आतंकवादी शिविरों पर भारतीय हमलों के बारे में हमले किए जाने के बाद…
दारुल उलूम के मोहतमिम ने फिलिस्तीन के लिए दुआ की अपील की – Darul Ulum News
देवबंद: फतवों का शहर और विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम देवबंद फिलिस्तीन के बचाव में उतर आया है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने फिलिस्तीन पर हुए हमले पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन खासकर गाजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। यहां युद्ध नहीं बल्कि नरसंहार हो रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठन के मूकदर्शक बने रहने पर गुस्सा जताया। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि…
ट्रंप ने कुक से कहा भारत में एप्पल का निर्माण न करें, बोले- अपना ख्याल खुद रख सकता है भारत – Donald Trump News
दोहा : भारत-पाक युद्द विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ अपनी पहली चाल चल दी है। गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक से बात की है और उनसे भारत में एप्पल के विस्तार को सीमित करने के लिए कहा है। ट्रंप ने अमेरिका में iPhone बनाने की सलाह दी है। जिससे अमेरिका की जीडीपी में वृद्धि हो सके। राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के दोहा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “कल मुझे टिम कुक से…
‘क्या पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार सुरक्षित हैं?’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने IAEA से ध्यान देने की मांग की – Defense Minister Rajnath Singh
श्रीनगर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से पाकिस्तान की परमाणु शक्ति को अपने नियंत्रण में लेने की मांग की है। जिससे एक “दुष्ट” और “गैर-जिम्मेदार राष्ट्र” के हाथों में इसकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। रक्षा मंत्री ने घाटी के रणनीतिक 15 कोर मुख्यालय में भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं पूरी दुनिया से पूछता हूं कि क्या ऐसे गैर-जिम्मेदार और दुष्ट राष्ट्र के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं। मेरा मानना है कि पाकिस्तान के परमाणु…
पकिस्तान का हलक सूखा तो सिंधु जल संधि बहाल की करने लगा अपील, भारत सरकार ने कही यह बात… – Bharat-Pak War 2025
नई दिल्ली : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ भले ना आये लेकिन भारत से सिंधु जल संधि बहाल करने की अपील कर रहा है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने का निवेदन किया है। सूत्रों के मुताबिक़ इस पत्र में पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का यह कदम पड़ोसी देश में गंभीर जल संकट पैदा कर सकता है। इसलिए पकिस्तान की आम जनता के लिए सिंधु जल संधि पर…
पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत को लौटाया, वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते वतन लौटा – BSF Jawan Return India
BSF Jawan Return India : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बीएसएफ जवान पीके शॉ वतन लौट आए हैं। पाकिस्तान ने उन्हें भारत को लौटा दिया है। पीके शॉ 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान की सीमा पार कर गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। पीके शॉ को 20 दिन बाद रिहा किया गया है। पीके शॉ की वापसी को लेकर सीमा सुरक्षा बल ने प्रेस रिलीज जारी की है। बीएसएफ ने कहा, “आज बीएसएफ जवान कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ अटारी-वाघा बॉर्डर…
वायुसेना का बड़ा ऐलान, जारी रहेगा “ऑपरेशन सिन्दूर”, पाक की नापाक हरकतों के बाद लिया फैंसला – Operation Sindoor 2.0
Operation Sindoor 2.0 : पाकिस्तान के साथ युद्द विराम के बाद भारतीय वायुसेना (IAF) ने बड़ा एलान किया है। सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” सीजफायर उल्ल्घन के बाद जारी रखने की बात कही है। वायुसेना ने कहा कि “हमने इस ऑपरेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया है और इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वायुसेना ने कहा कि “भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए सभी कार्यों को सटीकता और जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस ऑपरेशन को सोच-समझकर और सावधानी से अंजाम दिया गया,…
पकिस्तान में नहीं बचा लोकतंत्र, सरकार पर हावी सेना प्रमुख असीम मुनीर, पकिस्तान की आवाम के लिए बना ख़तरा – Operation Sindoor 2.0
नई दिल्ली : भारत-पाक युद्द विराम के कुछ घण्टे बाद ही सीजफायर उल्लंघन कर दिया। यानी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा। जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पकिस्तान में लोकतंत्र बचा है और पाकिस्तान में इस समय कौन राज कर रहा है? क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की थी, उसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भारत के चार राज्यों पर ड्रोन हमले शुरू कर दिए। जब पीएम शाहबाज शरीफ ने सीजफायर का ऐलान…
