लखनऊ : सीबीआई की टीम ने इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक डिपो पर छापा मारकर इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा। ट्रैक टेस्टिंग मशीन भी जब्त की गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा सेक्शन में अचानक छापेमारी की। इंजीनियरिंग विभाग में घोटाले के आरोपों की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अचानक दरवाजा खटखटाया। सीबीआई अधिकारियों ने गोंडा में तैनात रेलवे इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और ट्रैक टेस्टिंग मशीन भी जब्त की है।…
Category: शासन/प्रशासन
SC On Bulldozer : बुलडोजर कार्रवाई पर ‘सुप्रीम’ ने लगाई रोक, मायावती ने बुलडोजर का आतंक खत्महोने की कही बात, चंद्रशेखरने बताया यूपी सरकार पर तमाचा
लखनऊ : सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर कहा कि बिना उचित प्रक्रिया के आरोपियों का घर गिराना असंवैधानिक है। कोर्ट के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे अब बुलडोजरों का आतंक खत्म हो जाएगा। उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि बुलडोजर ध्वस्तीकरण से संबंधित माननीय सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले और इससे…
Saharanpur : सहारनपुर की 50 ग्राम पंचायत बनेगी स्मार्ट, योजना के तहत कायाकल्प अभियान तेज
सहारनपुर : जिले की 50 ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों को गुजरात और महाराष्ट्र के गांवों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों और मनरेगा कर्मियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग गांवों को चिह्नित करने के लिए सर्वे कराएगा। पहले चरण में कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाए गए और कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था की गई। इसके तहत तरल…
Saharanpur News : दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सहारनपुर, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दोहरे हत्याकांड के आरोपी घायल
सहारनपुर : सहारनपुर में यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। बुधवार की सुबह दिन निकलते ही थाना नागल इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई और आमने सामने से गोलियां चलने लगी। आसपास के ग्रामीण गोलियों की आवाज से सहम गए। गोली लगने से 25 हजार का इनामी समेत दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध असलाह, एक स्विफ्ट कार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला…
Bribe on EMI : बरेली में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, किश्तों में ले रहा था रिश्वत
किस्तों वाला रिश्वतखोर : सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरेली में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक मोहम्मद आसिफ को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसे पहली किश्त लेते हुए पकड़ा गया। बरेली में विजिलेंस की टीम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक मोहम्मद आसिफ को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने मदरसा संचालक से मदरसा को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पास करने की एवज में रिश्वत…
ED Raid in Jharkhand : झारखंड और बंगाल में ईडी की छापेमारी, टीम ने 17 ठिकानों पर की छापेमारी
ईडी की छापेमारी : झारखंड में मतदान से एक दिन पहले परवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाई की है। झारखंड के अलावा ईडी ने बंगाल में भी छापेमारी की है। ED की टीम ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। रांची के एक मशहूर होटल और रिसॉर्ट में भी छापेमारी की गई है। वहीं, एक मशहूर होटल स्काईलाइन एंड रिसॉर्ट बाली में भी छापेमारी की गई। इसके अलावा ईडी ने अश्वी डायग्नोसिस पर भी शिकंजा कसा है। आपको बता दें कि झारखंड…
Kasganj Accident : मिट्टी के टीले के नीचे दबकर चार महिलाओं की मौत, जेसीबी के साथ रेस्क्यू जारी,परिजनों में मचा कोहराम
कासगंज में बड़ा हादसा : कासगंज के मोहनपुर कस्बे में मिट्टी खोदते समय टीले के नीचे 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। अब तक चार महिलाओं की मौत की सूचना है। अन्य को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के मोहनपुर कस्बे में मिट्टी के टीले के नीचे दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिलाएं और…
Ayushman Card : डॉक्टर ने आयुष्मान कार्ड धारक का नहीं किया इलाज, बीच में छोड़ दिया इलाज, मरीज की दर्दनाक मौत
सहारनपुर : एक ओर जहां देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज देने के दावे कर रहे हैं। वहीं पैनल में जोड़े गए अस्पताल संचालक न सिर्फ आयुष्मान कार्ड धारकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं बल्कि मनमानी कर इलाज करने से मना कर रहे हैं। जिसके चलते पांच लाख आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी पात्र मरीजों की मौत हो रही है। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां सोमवार की शाम इलाज के अभाव में एक आयुष्मान कार्ड धारक…
Saharanpur News : काग्रेस सासंद इमरान मसूद के प्रतिनिधि, पिता व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वक्फ की सम्पत्ति को हड़पने का आरोप
देवबंद : देवबंद में वक्फ संपत्ति पर अवैध बैनामा और अवैध मदरसा निर्माण के मामले में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने शिकायत में जिलाधिकारी को बताया गया था कि देवबंद तहसील के खसरा संख्या 381, जो कब्रिस्तान के रूप में वक्फ बोर्ड के तहत पंजीकृत है। उस जमीन का अवैध रूप से बैनामा किया गया…
UPPSC : आयोग के बाहर प्रतिभागियों का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रतियोगी छात्रों पर किया लाठीचार्ज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
UPPSC No Normalization : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराए जाने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन और आयोग प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आयोग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया…
