आगरा : आगरा की साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल तरीके से गिरफ्तार कर 2.80 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। इन शातिर लोगों ने फर्जी बांद्रा पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला को मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी के मामले में फंसाने के नाम पर डिजिटल तरीके से गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपियों ने 2.80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने आरिफ खान और दिव्यांश गहलोत को गिरफ्तार किया है। दोनों को राजस्थान के कोटा से पकड़ा गया।…
Category: बड़ी खबर
Arvind Kejriwal : चुनाव के बाद बढ़ने लगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, CVC के आदेश पर ‘शीश महल’ की जांच
दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्ता से बाहर होने के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास के जीर्णोद्धार पर हुए खर्च की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। CVC ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बने आलीशान बंगले (शीश महल) के निर्माण में भवन नियमों के उल्लंघन के आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है। सीवीसी…
Vigilance Raid : रिटायर्ड दरोगा के यहां विजिलेंस का छापा, 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान, 10 बैंक खाते सीज
मेरठ : आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की तीन टीमों ने बुधवार को रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के आवास और स्कूल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड दरोगा के जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, कीर्ति पैलेस स्थित ए-63, ए-03 आवासों की जांच की है। टीम ने दरोगा से पूछताछ भी की है। विजिलेंस की जांच में दरोगा के पास 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान और 10 बैंक खाते मिले हैं। विजिलेंस एसपी इंदु सिद्धार्थ…
MP Chandra Shekhar : दलित किशोरी के जबरन धर्म परिवर्तन पर चंद्रशेखर का बयान, नगीना सांसद ने ‘X’ पर लिखा- यह कृत्य इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ, आरोपियों पर हो कार्रवाई
सहारनपुर : आजमगढ़ के एक किशोर का बाराबंकी में खतना कर उसे इस्लाम कबूल करवाया गया। फिर उससे नमाज भी पढ़वाई गई। जिस पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ‘यह बेहद गंभीर, निंदनीय और अमानवीय घटना है। यह मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और इस्लाम की शिक्षाओं के भी पूरी तरह खिलाफ है।’ उन्होंने लिखा- ‘पीड़ित किशोर को लगातार प्रताड़ित किया गया, बंधक बनाकर रखा गया और उसे खाना भी नहीं दिया गया। यह घटना…
Saharanpur Sports : आंखों से कम दिखाई देने पर भी घोड़े की तरह दौड़ता है मोहसीन, स्टेट में जीते दो मेडल नेशनल के लिए हुआ सिलेक्शन
सहारनपुर : कुछ युवाओं में खेल के प्रति जुनून इस कदर होता है कि चाहे कोई भी परेशानी उनके सामने आए लेकिन वह है पीछे नहीं हटते। सहारनपुर का रहने वाले मोहसीन भी कुछ ऐसा ही है जो कि आपने गेम को जिंदा रखने के लिए दिहाड़ी, मजदूरी कर आगे बढ़ रहा है। मोहसिन सहारनपुर की विधानसभा गंगोह के गांव ताताहेड़ी के रहने वाले हैं मोहसिन एक गरीब परिवार से आता है। बचपन में ही मोहसिन की आंख में लकड़ी लग जाने के कारण एक आंख पूरे तरीके से खराब…
Kerala Horror Ragging : 3 महीने तक रैगिंग के नाम पर कॉलेज में होती रही क्रूरता, जूनियर्स छात्रों को नंगा किया और बुरी तरह पीटा
केरल : केरल के कोट्टायम में एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में पांच तृतीय वर्ष के छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। जूनियर छात्रों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने से उनकी रैगिंग की जा रही थी और इससे तंग आकर अब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों ने शिकायत में बताया कि पिछले साल नवंबर से रैगिंग शुरू हुई थी। आपको बता दें कि यह घटना कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में हुई। जहां तिरुवनंतपुरम के तीन प्रथम…
Road Accident : डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, लखनऊ दवा लेने जा रहा था परिवार
बहराइच में बड़ा हादसा : बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के करीम बेहड़ स्थित गुप्ता ढाबा के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दवा लेने जा रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार (28) सेना में सिपाही थे। मंगलवार को वह अपने पिता गुलाम हजरत (65) को…
Saharanpur Jail : जेल में बंद कैदी की रिहाई के लिए राष्ट्रपति का आया आदेश, अधिकारियों में मचा हड़कंप, जारी शुरू
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। सहारनपुर की जिला कारागार अधिकारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की रिहाई का राष्ट्रपति के नाम आदेश पहुंचा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने राष्ट्रपति के नाम से आये आदेश की जांच कराई तो कारागार अधिकारी हैरान रह गए। जांच में पता चला कि यह आदेश फर्जी है। जिला जेल में बंद हत्या के आरोपी की रिहाई के लिए राष्ट्रपति के नाम फर्जी आदेश भेजने के…
Murder In Etawah : रिटायर्ड सीएमओ के घर में हुआ खूनी खेल, बेटे ने बहन और भांजी की कर दी हत्या, जीजा को किया घायल
इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रिटायर्ड सीएमओ के घर में खूनी खेल खेला गया। प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक ने गोली मारकर बहन और भांजी की हत्या कर दी है। जबकि गोली लगने से बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन चौहान और विवाहित बेटी ज्योति अपने परिवार के साथ महेरा…
Fatehpur News : एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकराईं, इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रेन चालक घायल
कानपुर : फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के पास पामभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। हादसे के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में दोनों ट्रेनों के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी आमने-सामने टक्कर…
