बरेली : बरेली के बहेड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव बहेड़ी में रिश्ता तय होने के बाद एक युवक अपनी मंगेतर को ही लेकर भाग गया। जानकारी होने पर युवती की मां ने युवक को फोन कर वापस आने को कहा तो युवक ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि कस्बे के मोहल्ला शाहजी नगर लाइनपार निवासी महिला ने बताया कि उसकी…
Author: NEWS14 TODAY
Saharanpur News : 51 लाख के घोटाले की जांच पूरी, दोषी पाए गए मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य
सहारनपुर : शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018 में हुए 51 लाख के स्टेशनरी घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रारंभिक जांच में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी दोषी पाए गए हैं। अब संयुक्त सचिव चिकित्सा की ओर से विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र मंडलायुक्त को भेजा गया है। आरोप पत्र के आधार पर तत्कालीन प्राचार्य से सभी बिंदुओं पर साक्ष्य मांगे जाएंगे। इसके बाद तय होगा कि तत्कालीन प्राचार्य दोषी हैं या नहीं। 246 रुपये में खरीदा गया एक रुपये का…
Saharanpur News : पहिया टूटने से टेंपो पर गिरा क्रेन का अगला हिस्सा, हादसे में कई लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
सहारनपुर : रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल पर गार्टर लगा रही क्रेन का पहिया टूटने से अगला हिस्सा टेंपो पर गिर गया। हादसे में टेम्पो सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टेम्पो पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं…
Deoband News : मिट्टी से भरा डंपर मकान पर पलटा, तीन बच्चे और मान घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर : कस्बा देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मिट्टी से भरा एक डंपर मकान पर पलट गया। हादसे में एक महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां माँ बेटों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में डूडा द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई का…
Saharanpur News : सहारनपुर के युवक का वायनाड में मर्डर, दोस्त और उसकी पत्नी ने गला घोंटकर हत्या के बाद शव के कर दिए दो टुकड़े
सहारनपुर/वायनाड : सहारनपुर के गांव समसपुर निवासी युवक की केरल के वायनाड में उसके ही दोस्त ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे दंपत्ति ने न सिर्फ शव के दो टुकड़े कर दिए बल्कि ट्रेवलिंग बैग में भर कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। टेम्पू चालक की शिकायत पर थाना वेल्लमुंडा पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी दंपत्ति भी सहारनपुर के ही रहने वाला है। आपको बता दें कि थाना…
Ghaziabad Blast : सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, सुबह सवेरे धमाकों से दहला गया गाजियाबाद, सेंकडो मीटर दूर तक गिरे टुकड़े
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में बड़ी संख्या में भरे हुए गैस सिलेंडर थे। देखते ही देखते धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। एक के बाद एक गैस सिलेंडर में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। ट्रक में गैस सिलेंडर में हुए धमाकों के बाद घटनास्थल से कई सौ मीटर दूर डिफेंस कॉलोनी में फटे सिलेंडर के टुकड़े मिले। जिससे लोग बाल-बाल बच गए। फिलहाल आग पर काबू…
Saharanpur News : मण्डलायुक्त ने संपत्ति विवरण दर्ज न कराने वाले कार्मिकों का फरवरी माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश
सहारनपुर : मण्डलायुक्त श्री अटल कुमार राय ने कहा है कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 31 जनवरी 2025 तक अर्जित चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं किया है। उनका वेतन आहरित न किया जाये। जिलों से प्राप्त प्रगति के अवलोकन से स्पष्ट हुआ है कि जिलों में अभी भी ऐसे कई अधिकारी एवं कर्मचारी हैं, जिनकी चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं किया गया है। यह स्थिति संतोषजनक नहीं है तथा शासन एवं मा0 राजस्व परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन जिले में नहीं…
Imran Masood on Mahakunbh : महाकुंभ में सरकारी इंतजामों पर भड़के सांसद इमरान मसूद, शवों पर राजनीति कर रही है भाजपा
इमरान मसूद : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी इंतजामों पर भड़के सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कुंभ में दुर्घटना में मरने वालों को मुआवजा मिलता है, बागपत में नहीं, यहां भी राजनीति हो रही है। कुंभ मेला में हालात खराब हैं, कई लोग मर गए, सरकारी आंकड़े छिपाए गए, हालात कई गुना बदतर हैं। मीडिया ने सब दबा दिया, कल भी वहां आग लगी, किसी ने नहीं दिखाया। इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, कार्यक्रम में श्रद्धालु मर रहे हैं और इन…
CM Yogi On Budget : सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह ज्ञान बजट देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री ने इसे ‘ज्ञान’ बजट कहकर महज चार अक्षरों में परिभाषित किया है। गरीब, नौजवान, किसान और नारी शक्ति को सशक्त बनाकर ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि वंचितों…
Budget 2025 : ई-श्रम पोर्टल पर एक करोड़ ‘गिग वर्कर्स’ होंगे रजिस्टर्ड, बजट में गरीबों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा
बजट 2025 : बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के गिग वर्कर्स’ नए जमाने की सेवा अर्थव्यवस्था को काफी गतिशीलता प्रदान करते हैं। उनके योगदान का सम्मान करते हुए हमारी सरकार उनके पहचान पत्र और ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करेगी।’ केंद्र सरकार ने बजट में गरीब तबके के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार एक करोड़ ‘गिग वर्कर्स’ की मदद के लिए ई-श्रम प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू करेगी।…
