देहरादून : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन का भुगतान तय समय से पहले किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में 26 सितंबर 2026 तक सितंबर महीने की वेतन और पेंशन की राशि पहुंचा दी जाए। यह फैसला देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

