अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के बीच अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति और चयन प्रक्रिया भी विवादों में आ गई है। ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए CEO की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अब इसी पद की चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि ट्रस्ट ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बताया है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

