संभल : जिले के होंडा कम्बोह में कल्कि धाम के बगल में अवैध रूप से बनी मस्जिद ढहा दी गई। सार्वजनिक भूमि पर बनी अवैध मस्जिद को ढहाने के लिए प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया था। गुरुवार को अवैध मस्जिद की दीवार और मीनार को हाइड्रा से ढहा दिया गया। होंडा कम्बोह में कल्कि धाम के बगल में गाटा संख्या 283 राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग में दर्ज है। लेकिन यहां मीरवाली के नाम से मस्जिद बना दी गई थी। इसको लेकर संभल एसडीएम की कोर्ट में मामला विचाराधीन है। वहीं, इस मामले में धारा 67 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम संभल विकास चंद्र ने बताया कि अवैध निर्माण कर रहे दूसरे पक्ष को सुनवाई के दौरान नोटिस दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने खुद ही करीब 60 से 70 फीसदी अवैध निर्माण हटा लिया। मस्जिद की मीनार और दीवारों को मुस्लिम समुदाय ने खुद ही हटा दिया। बाकी अवैध निर्माण भी जल्द ही हटा दिए जाएंगे। एसडीएम ने कहा, अवैध रूप से बनी मस्जिद को गिराने के लिए समय दिया गया था।
गुरुवार से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही मस्जिद को गिराना शुरू कर दिया है। तहसील क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माणों को भी समय दिया गया है। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने में संभल में तीन अवैध मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। इससे पहले हयातनगर थाना क्षेत्र में बहजोई रोड स्थित याकूब शाह की दरगाह और मस्जिद को गिराने की कार्रवाई की गई थी। चंदौसी में रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को बुलडोजर से गिराया गया। तीसरी मस्जिद एचोंडा कम्बोह की मीरवाली है, जिसे हाइड्रा मशीन से हटाया गया। Sambhal Masjid
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...