सहारनपुर : मानव सेवा ही नारायण सेवा है और इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है। मानवता की सेवा करने से जो खुशी और संतुष्टि मिलती है, वह किसी अन्य कार्य से नहीं मिल सकती। हम आपको सहारनपुर के एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जिन्हें लोग राजनेता के तौर पर जानते हैं। उनका नाम है गुरप्रीत सिंह बग्गा। गुरप्रीत सिंह बग्गा का नाम राजनेताओं के बीच जाना जाता है और लोग उन्हें एक बड़े समाजसेवी के तौर पर भी जानते हैं। उनकी नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी नाम से एक संस्था है। इस संस्था ने पिछले 4 सालों में 1 लाख 15 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज किया है और मुफ्त दवाइयां दी हैं।

नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी और हेल्पएज इंडिया सहारनपुर के सहयोग से एक एंबुलेंस भी चलाई जा रही है। इस एंबुलेंस में एक डॉक्टर, एक सहयोगी डॉक्टर और दो अन्य सहायक होते हैं जो मरीजों का गहन इलाज करते हैं और उन्हें दवाइयां देते हैं। नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी और हेल्पएज इंडिया सहारनपुर द्वारा चलाई जा रही एंबुलेंस ने पिछले 4 सालों में 1 लाख 15 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज किया नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी एवं हेल्पएज इंडिया सहारनपुर द्वारा प्रतिमाह एक सामान्य शिविर भी लगाया जाता है जिसमें सहारनपुर जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग आकर अपना इलाज कराते हैं और दवाइयां लेते हैं।
नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी एवं हेल्पएज इंडिया सहारनपुर द्वारा हर वर्ष एक बड़ा शिविर लगाया जाता है जिसमें लोगों की फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा गहन जांच व उपचार के बाद इलाज किया जाता है। चश्मा, अंग व कैलीपर्स के साथ दवाइयां भी दी जाती हैं। संस्था द्वारा वर्ष 2024 में लगाए गए 4 मुख्य शिविरों में से यह विशाल शिविर सहारनपुर के गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रांगण, नुमाइश कैंप, हकीकत नगर व नकुड़ में आयोजित किया गया।

अगर सहारनपुर के गुरुद्वारा रोड पर आयोजित शिविर की बात करें तो अकेले इस शिविर में 350 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपना पंजीकरण कराया। जिसमें जांच व परीक्षण के बाद शिविर में 200 दिव्यांगों को उपकरण दिए गए, जिसमें 77 दिव्यांगों को अंग व 63 दिव्यांगों को कैलीपर्स व अन्य को ट्राईसाइकिल, कैचर व व्हील चेयर संस्था की ओर से निशुल्क दी गई। जबकि शिविर में नेत्र परीक्षण के बाद 900 चश्मे वितरित किए गए। गुरप्रीत सिंह बग्गा द्वारा यह मानव सेवा पिछले कई वर्षों से की जा रही है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
इस सेवा से जहां लोगों को लाभ मिल रहा है, वहीं गुरप्रीत सिंह बग्गा को भी यह सेवा करके शांति मिलती है। शिविर में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं को देखकर धर्मगुरुओं, राजनेताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों व आम लोगों ने इसकी प्रशंसा की है और कहा है कि इससे बड़ी मानवता की सेवा कोई हो ही नहीं सकती। गुरप्रीत सिंह बग्गा ने बताया कि हमारी एंबुलेंस सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रही है। हमारा प्रयास है कि मैं न केवल सहारनपुर जिले में बल्कि अन्य जिलों में भी मानव सेवा का कार्य करूं, जिसके लिए हम व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। Saharanpur News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...