सहारनपुर : रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल पर गार्टर लगा रही क्रेन का पहिया टूटने से अगला हिस्सा टेंपो पर गिर गया। हादसे में टेम्पो सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टेम्पो पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं अधिकारी हादसे की जाँच करने की बात कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कस्बा रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रेलवे लाइन के ऊपर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन पुल पर कार्यदायी संस्था द्वारा क्रेन से गार्टर डाले जा रहे थे। इसी दौरान क्रेन का पहिया टूट गया जिससे अगला हिस्सा रामपुर मनिहारान से सहारनपुर जा रहे एक टेंपो पर गिर गया। इससे टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टेंपो चालक समेत कई यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे की सुचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने राहगीरों की मदद से यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर रेलवे फाटक के पास की है। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर काम कर रही क्रेन का अगला हिस्सा अचानक टेम्पो पर गिर गया। एसपी सिटी वियों बिंदल ने बताया कि हादसे में टेम्पो चालक राजेंद्र पुत्र देवी शरण (55 वर्ष) निवासी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाईवे निर्माण में काम कर रहा मजदूर मनोज पुत्र जय कुमार (19 वर्ष) भी हादसे में घायल हो गया। वह झारखंड राज्य के पलामू का रहने वाला है। घायलों को सीएचसी रामपुर मनिहारान में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Saharanpur
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...