UP By Election : उपचुनाव के लिए सपा ने 6 प्रत्याशियों के नाम किये घोषित, जानिये किस सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव ?

UP By Election

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसी तरह सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है।

UP By Election

आपको बता दें कि 10 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। जिसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारी कर ली है। सपा द्वारा चार और सीटों पर प्रत्याशी घोषित न करने को कांग्रेस से गठबंधन बताया जा रहा है। बता दें कि उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा से पांच सीटों की मांग की थी, लेकिन छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने से साफ है कि सपा ने कांग्रेस के फॉर्मूले को मानने से इनकार कर दिया है। UP By Election

ये भी पढ़िए …  हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, एक्जिट पोल हुए फेल, नायब सैनी ने बनाई रेल

वहीँ सत्तारूढ़ भाजपा ने नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया है। उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। बैठक में सभी नौ सीटों के लिए 27 नामों का पैनल फाइनल किया गया। UP By Election

ये भी पढ़िए …   जुलाना के मैदान में पहलवान विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को दी पटखनी, 5761 वोटों से जीती

दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास पर एक घंटे से अधिक समय तक बैठक चली। इसमें टिकट के सभी दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रत्याशियों के नामों के अलावा उपचुनाव में प्रचार व अन्य तैयारियों, सदस्यता अभियान के साथ ही सरकार व संगठन के बीच समन्वय बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। UP By Election

ये भी पढ़िए …  हार गए नायब सैनी के 9 मंत्री, पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे ने स्पीकर को हराया, स्वास्थ्य मंत्री को मिला तीसरा स्थान 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts