Haryana Result 2024 : जुलाना के मैदान में पहलवान विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को दी पटखनी, 5761 वोटों से जीती 

Haryana Result 2024

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 : कुश्ती के बाद राजनीति के मैदान में विनेश फोगट ने भाजपा के योगेश बैरागी को हराया। उन्होंने अपना पहला चुनाव 5761 वोटों से जीता है। कांग्रेस ने उन्हें जुलाना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। जींद जिले के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों पर करीब 66.02 फीसदी मतदान हुआ। जुलाना शहर भी इसी विधानसभा में आता है।

Haryana Result 2024

विनेश के चुनावी मैदान में होने से सबकी नजरें इस सीट पर थीं। जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगट और भाजपा के योगेश बैरागी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां पहले राउंड की मतगणना में विनेश आगे चल रही थीं। वहीं दूसरे राउंड की मतगणना में वह पिछड़ गईं। तीसरे राउंड में वह फिर आगे हो गईं, लेकिन आखिरी राउंड की गिनती के बाद वह जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। Vinesh Phogat

ये भी पढ़िए …  विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी के बीच, चचेरी बहन बबीता फोगाट ने किया ट्वीट !
– जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट 5761 वोटों से जीतीं।

– विनेश फोगाट 9वें राउंड में लगातार आगे चल रही हैं। अब तक की मतगणना में वह 6050 वोटों से आगे चल रही हैं।

– 9वें राउंड के बाद विनेश 4437 वोटों से आगे चल रही हैं।

– विनेश फोगाट ने फिर बढ़त बना ली है। यहां से भाजपा के योगेश बैरागी 38 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

– विनेश फोगाट अभी भी पीछे चल रही हैं। अब तक की मतगणना में वह योगेश से 1417 वोटों से पीछे चल रही हैं।

– विनेश फोगाट 3641 वोटों से पीछे चल रही हैं। योगेश बैरागी पहले राउंड की मतगणना से ही आगे चल रहे हैं।

– विनेश फोगाट 2000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। योगेश ने इस सीट पर बढ़त बना ली है।

ये भी पढ़िए … पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया आज कांग्रेस में होंगे शामिल, बादली से पुनिया और जुलाना या दादरी से विनेश लड़ेगीं चुनाव

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts