Bareilly News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भड़के बरेली के उलेमा, मुसलमानों के वोटों की तिजारत कराने का लगाया आरोप

Bareilly News

Bareilly News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भड़के बरेली के उलेमा, मुसलमानों के वोटों की तिजारत कराने का लगाया आरोप

Publieshed By Anil Katariya

Bareilly News : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए चुनाव प्रचार में जुटी हैं। वादे पर वादे कर वोट बैंक बनाने की जुगत में लगे हैं। जहां सत्ताधारी भाजपा हिंदुत्व की बता कर हिन्दू वोटों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं वहीं समाजवादी पार्टी मुस्लिम मतदाताओं को कैडर वोट बता रही है।

लेकिन इस बार सामजवादी पार्टी के खिलाफ बरेली के इस्लामिक संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुखालफत में उतर आये हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों का अपमान करने का आरोप लगाया है। Bareilly News

Bareilly News

ये भी पढ़िए …  MP अफ़ज़ाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी ने राजनीति में की एंट्री, अखिलेश यादव की सलाह से संभालेंगी पिता की विरासत

आपको बता दें कि मंगलवार को बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने स्थानीय उलेमाओं के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने न सिर्फ सपा पर अखिलेश यादव की मुखालफत की बल्कि जमकर अखिलेश यादव को फटकार लगाई। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहा है। हजारों की तादाद में मुसलमान उलेमाओं से पूछ रहे हैं कि हम वोट किसको दें। इसे लेकर उलेमा ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। Bareilly News

ये भी देखिए …  मुस्लिम नेता ने सरकार की उड़ाई धज्जिया, बोल दी बड़ी बात

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि “सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी चुनावी सभाओं में मुसलमान शब्द इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। मुस्लिम चेहरों को हाशिए पर कर दिया गया है। 22 मुस्लिम बहुल लोकसभा सीटों पर गैर मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। राज्यसभा, विधान परिषद और संसद में मुसलमानों की नुमाइंदगी को एक साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है।” Bareilly News

ये भी देखिए …

ये भी पढ़िए …  पूर्व पीएम के बेटे और पोते की बढ़ी मुश्किलें, महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के लगे आरोप, मुकदमा दर्ज

उलेमा ने कहा कि “अखिलेश यादव मुसलमानों की दाढ़ी और टोपी से नफरत करने लगे हैं। वो हमेशा मुसलमानों को भाजपा और आरएसएस का डर व खौफ दिखाते रहते हैं। मुसलमानों के अंदर सियासी सूझ-बूझ न होने की वजह से अखिलेश यादव मुसलमानों का इस्तेमाल करते हैं। अखिलेश यादव एक तरह से मुसलमानों के वोटों की तिजारत कर रहे हैं। मगर अब इस चुनाव में मुसलमान उनकी तिजारत को बंद कर देगा।” Bareilly News

ये भी पढ़िए … नाबालिग छात्रा के साथ हिस्ट्रीशीटर करता रहा सामूहिक दुष्कर्म, तंग आकर छोड़ी पढ़ाई, छात्रा ने आपबीती बताई तो सबके उड़ गए होश

उन्होंने अखिलेश पर मुसलमानों का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। कहा कि “बरेली में हुई समाजवादी पार्टी की जनसभा में पूर्व काबीना मंत्री आजम खां का फोटो तक नहीं लगाया गया। प्रदेश के अन्य जनपदों में सपा मुस्लिम विधायक और आजम खां वर्षों से जेल में हैं। इन तमाम चीजों के जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं। उन्होंने मुसलमानों के मुद्दों से अपने आप को अलग थलग कर रखा है। वह मुसलमानों के हमदर्द नहीं हैं।” Bareilly News

WWW.NEWS14TODAY.COM

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts