लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त महानगर और जिला अध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी है। इस सूची में जातिगत समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा ने रविवार को प्रदेश के 72 संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को हार्दिक बधाई! मुझे पूर्ण…
Day: March 16, 2025
UP Politics : भाजपा ने 72 जिला अध्यक्षों की कर दी घोषणा, जानिये कहां किसको मिली जिम्मेदारी ?
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में करीब दो महीने की मशक्कत के बाद भाजपा ने रविवार को 72 जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी ने जातिगत समीकरण के साथ विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की कोशिश की है। इतना ही नहीं महिलाओं की भागीदारी का भी ख्याल रखा गया है। बलरामपुर से रवि मिश्रा और श्रावस्ती से मिश्रीलाल वर्मा को भाजपा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके अलावा बहराइच में भाजपा ने एक बार फिर बृजेश पांडेय को जिले की कमान सौंपी है।…
MP Imran Masood : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की धर्म गुरुओं को दो टूक, बोले- मेरे और अल्लाह का मामला बीच में ना आए मौलाना
सहारनपुर : सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का होली खेलना उलेमाओं को नागवार गुजरा। जिसके चलते उलेमाओं ने सांसद इमरान मसूद को न सिर्फ नशियत दी बल्कि अल्लाह से तौबा करने की सलाह दी थी। होली खेलने पर उलेमाओं ने कहा कि किसी भी मुसलमान का होली खेलना शरीयत और इस्लामी नजरिए से गलत है। इसके लिए उन्हें अल्लाह से तौबा करनी चाहिए। उलेमाओं की नशियत पर इमरान मसूद ने कहा कि यह मसला मेरे और अल्लाह के बीच का है उलेमाओं को बीच में आने की जरूरत नहीं…
BJP Mahanagar President : शीतल बिश्नोई को मिली बीजेपी महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
सहारनपुर : सोमवार को उत्तर प्रदेश भाजपा के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई। हर किसी की नजर जिला अध्यक्षों की घोषणा पर टिकी हुई थी। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर दोपहर दो बजे सबका इन्तजार खत्म हो गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यूपी के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर महानगर में भाजपा ने शीतल बिश्नोई को महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। जिससे बिश्नोई खेमे में जश्न का माहौल बना हुआ है। हर कोई शीतल बिश्नोई को…
CM Yogi Coming Saharanpur : सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मार्च यानी कल सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आएंगे। सूबे के मुखिया के दौरे को लेकर जहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है वहीं जिला प्रशासन में हड़कंप की स्तिथि देखी जा रही है। सीएम योगी के स्वागत के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम योगी शहर की जिन सड़कों से जाएंगे उन्हें गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में सफाई अभियान छेड़ दिया है। सीएम कार्यलय से कार्यक्रम पार्टी नेताओं और…