सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है जहां एक युवती को सिंगापुर भेजने के नाम पर कबूतर बाजों ने लाखो रूपये की ठगी को अंजाम दिया है। युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स कराने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। युवती ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला स्मार्ट सिटी सहारनपुर के थाना जनकपुरी इलाके का है। थाना जनकपुरी इलाके के जनता रोड स्थित देवेंद्र नगर निवासी हर्षिता अरोड़ा पुत्री विनीत अरोड़ा ने पुलिस को तहरीर दी है। युवती के पिता विनीत अरोड़ा ने बताया कि उसके पारिवारिक चाचा रोहित अरोड़ा उर्फ टिंकल अरोड़ा ने उसकी बेटी हर्षिता अरोड़ा को सिंगापुर में कोर्स कराने का झांसा दिया था। चाचा रोहित ने दावा किया कि उसका परिचित प्रीतपाल सिंह सिंगापुर के एक कॉलेज में उसका एडमिशन करा सकता है। सिंगापुर के कॉलेज में दाखिले के लिए आरोपी ने 6.30 लाख रुपये का खर्च होना बताया था।
विनीत अरोड़ा ने उस पर भरोसा करके पहले प्रीतपाल सिंह के खाते में 5.82 लाख रुपये जमा करा दिए। कुछ समय बाद उसे ऑफर लेटर भेजा गया, जिसमें कॉलेज की फीस का ब्योरा था। लेकिन जब इस ऑफर लेटर की जांच की गई तो यह फर्जी निकला, जिसमें फीस की रकम बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई थी। जांच में पता चला कि भेजा गया ऑफर लेटर पूरी तरह फर्जी था। इसके बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर विनीत अरोड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी व्योम बिंदल पुलिस ने आरोपी प्रीतपाल सिंह और वीरेंद्र अरोड़ा उर्फ राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Saharanpur
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...