Published By Anil Katariya
Saharanpur News : सहारनपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले अवैध तमंचा फैक्ट्रीका भंडाफोड़ किया है। थाना नकुड़ पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध देसी तमंचे और तंमचे बनाने के उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने मौके से तंमचा बनाने वाले कारगर के साथ सप्लायर को को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग सहारनपुर समेत आसपास के जनपदों में सप्लाई कर रहे थे। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित किया जा सके। पुलिस के मुताबिक़ पकडे गए अभियुक्त तंमचो को सप्लाई कर चुनाव में कुछ बड़ा करने की फिराक में थे।
ये भी पढ़िए … सपा-कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन, केवल 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
आपको बता दें कि थाना नकुड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुकुल, कृष्णपाल, उत्तम को गंगोह तिरहे से अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से तमंचे के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह मुर्तजा नामक व्यक्ति से तमंचे खरीदा है। पकडे गए अभियुक्तों की निशानदेही पर नकुड़ पुलिस ने गांव आसराखेड़ी के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्टे छापेमारी की। जहां अवैध रूप से तमंचा फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने मौके से मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि एक आरोपी आशु भागने में कामयाब हो गया। अवैध तमंचा फैक्ट्री से तीन देशी बंदूक 12 बोर, दो देशी बंदूक 315 बोर, 5 तमंचे 12 बोर, 6 अधबने तमंचे 12 बोर, एक अधबना तमंचा 315 बोर, एक नाल अधबना 12 बोर तमंचा और अन्य अवैध हथियार बरामद हुए है। Saharanpur News
ये भी देखिये … बहराइच से चुनाव लड़ेंगे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बड़ा खुलासा
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई है। करीब डेढ़ माह से यह फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने जिन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें से तीन अभियुक्त पहले भी जेल जा चुके हैं। अभियुक्त उत्तम को छोड़कर तीनों पर पहले भी मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस केमुताबिक अभियुक्तों को आगामी चुनाव के लिए अवैध तमंचों का ऑर्डर मिला था। जिससे चुनाव प्रभावित हो सकता था। हालांकि पुलिस इसको लेकर पूछताछ कर रही है। Saharanpur News
ये भी पढ़िए … बसपा प्रमुख मायावती जल्द इंडिया गठबंधन में हो सकती हैं शामिल, पीएम पद की उम्मीदवार बनाने की खबर
ये भी देखिये … धर्म सिंह सैनी को ED- CBI का डर, इसलिए बीजेपी में जाना मजबूरी
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अभियुक्त मुर्तजा और आशु मुख्य अभियुक्त है। मुर्तजा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आशु भागने में कामयाब हो गया है। अभियुक्त मुर्तजा और आशु पहले भी जेल जा चुके हैं। मुर्तजा 2022 के विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले गिरफ्तार हुआ था। जेल से निकलने के बाद फिर से उसने तमंचा बनाना शुरू कर दिया। Saharanpur News
पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अवैध शस्त्र बनाने व बेचने के कारोबार में लिप्त हैं। अवैध हथियार बनाने के लिए कच्चा माल यानी लोहा हरियाणा के यमुनानगर और जलालाबाद से लाते हैं। एक तमंचा तैयार करने में 1500 से 2000 हजार रुपए की लागत आती है। हथियारों को 14 से 15 हजार रुपए में बेचते थे। अभी कुछ ही जगहों पर अवैध तमंचे भेजे हैं। आरोपी मुर्तजा ने बताया कि उसको अवैध तमंचों को बेचकर अच्छी आमदनी हो जाती है। इन्हीं पैसों से वह ऐशो आराम की जिंदगी बिताता है। उसे तमंचा बनाना ही आता है। Saharanpur News