Loksabha Chunav 2024

Loksabha Chunav 2024 : सपा-कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन, केवल 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Loksabha Chunav 2024 : सपा-कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन, केवल 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

 Published By Anil Katariya

Loksabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच टिकट बंटवारे को लेकर चल रही रस्साकसी पर बुधवार को विराम लग गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद सपा गठबंधन के साथ जुड़ने को तैयार हुई है। बुधवार की सुबह अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। कांग्रेस हाईकमान ने यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति दे दी है। INDIA गठबंधन से सपा को जोड़ने में प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव की भूमिका अहम बताई जा रही है।

Loksabha Chunav 2024

ये भी पढ़िए … INDIA गठबंधन की बैठक में समन्वय समिति और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत पर दिया जोर

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में INDIA महा गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने यूपी की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति दे दी है। जानकारी के मुताबिक़ सपा-कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन में प्रियंका गांधीकी मुख्य भूमिका रही है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को अखिलेश यादव के साथ फोन पर वार्ता कर 17 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारने की हांमी भर ली है। अखिलेश और प्रियंका के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई जिसके बाद गठबंधन को अंतिम रूप देने का फैसला लिया गया।

कांग्रेस और सपा हाईकमान के बीचबनी सहमति के अनुसार कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि बाकी सीटों पर समजवादी पार्टी के प्रत्याशीचुनाव लड़ेंगे। सहमति के मुताबिक़ हाथरस सीट से सपा और सीतापुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार लड़ेगा। अमेठी ओर रायबरेली सीट पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें कांग्रेस से अविनाश पांडे व अजय राय और सपा से राजेंद्र चौधरी और नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहेंगे। Loksabha Chunav 2024

ये भी देखिये …

गौरतलब है कि सपा और कांग्रेस पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चली आ रही थी। जिसके चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव घोषणा करने के बाद भी रायबरेली में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए। न्याय यात्रा मंगलवार को अमेठी, रायबरेली से होते हुए लखनऊ आई और बुधवार सुबह उन्नाव के लिए रवाना हो गई। चले आ रहे गतिरोध के चलते राहुल की यात्रा में लखनऊ पहुंची तो वहां भी सपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ।

ये भी पढ़िए …  सपा छोड़ स्वामी प्रसाद मौर्य ने बना ली अपनी पार्टी, अखिलेश यादव की खोल दी पोल 

जिसके बाद क्यास लगाए जाने आगे कि उत्तर प्रदेश में INDIA महा गठबंधन टूट चुका है। वहीं सपा अध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार देर शाम 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। 11 प्रत्याशियों की सूचि में वाराणसी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतारा है जबकि इससे पहले कांग्रेस को देने की बात की गई थी। लेकिन अब कांग्रेस की सहमति के बाद यूपी में INDIA गठबंधन बना रहेगा। Loksabha Chunav 2024

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। इससे पहले 30 जनवरी को सपा की पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। 19 फरवरी को प्रत्याशियों की दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की गई। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट में से अभी तक 31 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। Loksabha Chunav 2024

ये भी पढ़िए …  सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे को नहीं बनी सहमति, अलग लग लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts