हरियाणा में गेहूं खरीद के व्यापक इंतजाम, किसानों को मिल रही राहत

#Haryana #DIPRHaryana
चंडीगढ़ : नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर की मंडियों में गेहूं खरीद को लेकर व्यापक और सुव्यवस्थित इंतजाम किए हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी व तेज बनी रहे।
मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में 1 अप्रैल से 7 मई तक मंडियों में कुल 84 लाख 18 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है। इनमें से 83 लाख 75 हजार मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री के लिए किसानों का बायोमैट्रिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है। वहीं, अब तक 82 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है।
सरकार का दावा है कि मंडियों में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और फसल उठान जैसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसान हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर मिले और मंडियों में व्यवस्था पारदर्शी एवं प्रभावी बनी रहे। #Haryana #DIPRHaryana
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts