बंगाल पहुंचते ही सीएम नायब सैनी का बड़ा संदेश, बोले- ‘विकसित भारत’ में अहम भूमिका निभाएगा पश्चिम बंगाल

CM Nayab Saini's big message upon reaching Bengal, West Bengal will play an important role in 'developed India'
हरियाणा : Nayab Singh Saini शनिवार को West Bengal पहुंचे, जहां उन्होंने नई सरकार के गठन पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि यह धरती देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रवाद की प्रेरणा देने वाली रही है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि “आज का दिन ऐतिहासिक है। नेताजी Subhas Chandra Bose और डॉ. Syama Prasad Mukherjee की पावन धरती को मैं नमन करता हूं।” उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों ने देश को राष्ट्रसेवा और अखंडता का संदेश दिया, जिसे आज भी देश याद करता है।
सीएम सैनी ने Suvendu Adhikari और पश्चिम बंगाल की जनता को नई सरकार के गठन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश विकास के नए दौर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ने की नीति पर काम कर रही है। पश्चिम बंगाल जैसे बड़े और ऐतिहासिक राज्य का विकास देश की प्रगति को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग और मजबूत नेतृत्व के दम पर आने वाले समय में पश्चिम बंगाल विकास, उद्योग, रोजगार और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts